Author: Industrial Impact

रायपुर : सावन माह में मजबूत मौसम तंत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ फिर भीगने के लिए तैयार है. आगामी तीन दिनों तक मौसम बिगड़ा हुआ रहने वाला है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश हुई. उत्तरी इलाकों में सबसे ज्यादा पानी गिरा है. प्रदेश में मौसमी बारिश सामान्य से 7 प्रतिशत कम दर्ज की गई है. 4 अगस्त से अगले चार दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना जताई है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना बनी रहेगी. वहीं प्रदेश के…

Read More

कोरबा जिले में अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण पर लगाम कसने के लिए खनिज विभाग ने 04 अगस्त को बड़ा अभियान चलाया। खनिज उड़नदस्ता दलों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर सघन जांच की। इस दौरान अवैध रूप से रेत और मिट्टी का परिवहन कर रहे कुल 12 वाहनों को जब्त किया गया है। कार्रवाई से खनिज माफियाओं में हड़कंप मचा है।उड़नदस्ता टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान राताखार में रेत का अवैध परिवहन करते 3 ट्रैक्टरकसरेंगा में 2 ट्रैक्टर, बरमपुर में 1 ट्रैक्टर सुराकछार में 1 ट्रैक्टर और पाली में 1 ट्रैक्टर…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने संत गुरु रविदास के सम्मान में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की है कि अब से संत रविदास जयंती पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार ने गुरु रविदास के नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार शुरू करने का भी निर्णय लिया है।मुख्यमंत्री ने यह घोषणा रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान के दौरान की। कार्यक्रम में वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी वाले कलश का विधिवत पूजन एवं वितरण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु…

Read More

रायपुर:  राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला ठगी का मामला सामने आया है। ट्रेडिंग कारोबार से जुड़े एक कारोबारी को 45 करोड़ रुपये के कथित नकली नोट दिलाने का झांसा देकर महाराष्ट्र के जालसाजों ने 1.13 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। रकम लेने के बाद आरोपियों ने न केवल पैसे लौटाने से इनकार कर दिया, बल्कि कारोबारी को नकली नोट के कारोबार में फंसाने की धमकी भी दी। शिकायत के बाद तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोरबा में मोबाइल टावर की केबल काटते दो चोर रंगे हाथ पकड़े, लोगों ने रस्सी से…

Read More

एमसीबी : सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्डों में दर्ज सदस्यों की ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के उद्देश्य से खाद्य विभाग ने अभियान में तेजी लाने के निर्देश जारी किए हैं। खाद्य अधिकारी, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा सभी खाद्य निरीक्षकों को अति आवश्यक एवं अंतिम स्मरण पत्र जारी करते हुए निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने प्रभार क्षेत्र की सभी उचित मूल्य दुकानों की नियमित समीक्षा कर शेष पात्र सदस्यों की ई-केवाईसी सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जांजगीर-चांपा में लिफ्ट लेकर लूट की कोशिश, चौकीदार की चाकू मारकर हत्या; दो नाबालिग हिरासत में विभागीय पोर्टल पर…

Read More

रायपुर/नई दिल्ली : भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में सफल ऑर्थोपेडिक सर्जरी की गई। बागेश्वर धाम से छत्तीसगढ़ लौटते समय झांसी के पास सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत स्थिर है और स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षु IFS अधिकारियों का ट्रांसफर, पहली फील्ड पोस्टिंग में मिली अहम जिम्मेदारी उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अतीक वसदेव और उनकी टीम की देखरेख में सोमवार…

Read More

Chhattisgarh News: ग्लासगो में हुए राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली ज्ञानेश्वरी यादव अब डीएसपी बनेंगी। इस संबंध में राज्य के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय ने एलान किया। सोमवार को मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में सीएम साय ने उन्हें आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद पर पदोन्नति देने की घोषणा की। ज्ञानेश्वरी को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्हें 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान प्रदेश की प्रतिभा, परिश्रम और…

Read More

डोंगरगढ़  – राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कश्मीरी पारा में हुए चर्चित मर्डर केस की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि शहर में एक और सनसनीखेज वारदात सामने आ गई। इस बार क्रॉस पहाड़ी में युवती मित्र के साथ घूम रहे एक युवक पर प्रेम-प्रसंग के विवाद में चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को भिलाई से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं…

Read More

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सावन के दौरान एक ही दिन दो अलग-अलग स्थानों पर कोबरा सांप मिलने से लोगों में दहशत फैल गई। एक घटना में जहरीला कोबरा घर के सोफे के अंदर छिपा मिला, जबकि दूसरी घटना पशु चिकित्सालय परिसर में सामने आई। सूचना मिलते ही वन्यजीव रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर दोनों सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उन्हें जंगल में उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। पहली घटना बालको क्षेत्र के लालघाट की है, जहां सुनील पांडे के घर में उस समय हड़कंप मच गया जब सोफे के अंदर से फुफकारने की आवाज…

Read More

दुर्ग-भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सरेराह कांग्रेस नेता की हत्या कर दी गई। लूट की नीयत से बाइक सवार 4 बदमाशों ने उन्हें रोका। विरोध करने पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद 4 हजार कैश और मोबाइल लेकर भाग निकले। कांग्रेस नेता के साथ बाइक पर बैठे 2 युवकों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मामला जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, प्रकाश सिंह कश्यप ग्राम तुमाकला के रहने वाले थे और वह पंच थे। जबकि उनकी पत्नी सरपंच है। इसके अलावा प्रकाश कांग्रेस के धमधा मंडल कोषाध्यक्ष भी थे। फिलहाल, पुलिस…

Read More