Author: Industrial Impact

रायपुर : अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस भीषण संघर्ष की स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए पश्चिम एशिया में मौजूद राज्य के नागरिकों की सहायता और समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार लेखा अजगल्ले, लॉयजन अधिकारी, कार्यालय आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नोवा स्पंज आयरन प्लांट में बड़ा हादसा, तीन मजदूर झुलसे उन्हें पश्चिम एशिया क्षेत्र में आवागमन और वहां मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों…

Read More

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां बिल्हा क्षेत्र में स्थित नोवा स्पंज आयरन प्लांट में बीती रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। ग्राम अमेरी-अकबरी स्थित इस औद्योगिक इकाई में हुए हादसे के वक्त कई श्रमिक काम पर तैनात थे। आग की चपेट में आने से तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल ने मौके पर मोर्चा संभाला। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हादसे के कारणों ने सवाल खड़े कर दिए…

Read More

रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में कबाड़ के अवैध परिवहन पर पुलिस की सख्त निगरानी जारी है। इसी कड़ी में चौकी खरसिया पुलिस ने सटीक मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए मारुति फ्रोंक्स कार में अवैध स्क्रैप परिवहन कर रहे खरसिया निवासी राजू अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 8 मार्च की शाम चौकी खरसिया को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में अवैध लोहे का स्क्रैप परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने स्टाफ को संदिग्ध वाहन पर निगाह…

Read More

Raigarh Suicide Case: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की सुबह स्कूल परिसर में दो दोस्तों की लटकती लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिखली गांव के स्कूल परिसर में एक पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकती हुई दो लाश मिली है। Korba – हसदेव नदी में 22 वर्षीय युवक बहा, दोस्तों के साथ नहाने गए…

Read More

कोरबा : दर्री थाना क्षेत्र के कलमीदुग्गू के पास हसदेव नदी में रविवार दोपहर एक युवक लापता हो गया। बाईस वर्षीय नौशाद खान अपने तीन दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। तेज बहाव में छलांग लगाने के बाद वह बह गया, जिसकी तलाश बीते दो दिन से जारी है। नौशाद को बहता देख उसके दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया। वे भी बहने से बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत युवक की तलाश शुरू की। नौशाद खान दर्री इलाके के जय भगवान गली का निवासी है। छत्तीसगढ़ पुलिस…

Read More

बिलासपुर : पुलिस ने अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। घुटकु रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे गए 300 प्लास्टिक डिब्बों में भरे कुल 6000 किलोग्राम महुआ लाहन को पुलिस ने बरामद किया। यह मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में की गई है। अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई: BJP नेता के भाई के घर से बरामद 7 बोरी डोडा और खसखस, बुलडोजर…

Read More

 दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती मामले में लगातार कार्रवाई हो रही है। भाजपा नेता विनायक ताम्रकार की गिरफ्तारी के बाद अब प्रशासन ने उनके परिवार से जुड़ी अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम ने विनायक ताम्रकार के छोटे भाई बृजेश ताम्रकार के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया। Chhattisgarh Crime – प्रेम जाल में फंसाकर महिला से दुष्कर्म, फिर 8 लाख की ठगी वहीं दुर्ग पुलिस ने भाजपा नेता विनायक के घर से सात बोरी डोडा, करीब 2 किलोग्राम खसखस और अफीम में चीरा…

Read More

बिलासपुर  – कोरबा की एक महिला को प्रेमजाल में फंसाकर जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ निवासी युवक पवन यादव ने करीब 8 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने पहले महिला से शारीरिक संबंध बनाए और फिर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3.5 लाख रुपये नगद ले लिए। इसके बाद उसने अलग-अलग कहानियां बनाकर करीब 5 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर भी हड़प लिए। महिला ने सोमवार को तोरवा थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोरबा निवासी महिला की 2023 में चांपा-जांजगीर जिले के पामगढ़ निवासी पवन यादव से मैट्रिमोनियल साइट पर पहचान हुई थी। ई-चालान का लिंक…

Read More

बिलासपुर : साइबर ठगों ने ई-चालान की आड़ में क्रेडिट कार्ड और ई-मेल हैक कर ट्रेन मैनेजर का बैंक खाता महज 11 मिनट में खाली कर दिया। ठगों ने एक के बाद एक चार ट्रांजेक्शन कर कुल 2.85 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को जब तक ठगी का एहसास हुआ, तब तक उनका खाता खाली हो चुका था। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। तोरवा सांई भूमि कॉलोनी निवासी विवेक कुमार बिलासपुर रेलवे कंट्रोल रूम में ट्रेन मैनेजर के…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज सदन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री और मंत्रियों द्वारा विधायकों के सवालों के जवाब दिए जाएंगे। जाल में फंसाकर बनाया अश्लील वीडियो, स्क्रीनशॉट भेजकर युवक से 1 लाख की ब्लैकमेलिंग इसके अलावा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों और अन्य विषयों पर भी चर्चा होगी। साथ ही सदन में प्रतिवेदन और याचिकाएं भी प्रस्तुत की जाएंगी। प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप और टंक राम वर्मा विधायकों के सवालों के जवाब देंगे। भाजपा ने…

Read More