- रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए प्राचार्य और लिपिक, ACB ने की कार्रवाई
- बिलासपुर हिंसा केस में बड़ी कार्रवाई: 20 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड का कट्टा लहराते VIDEO वायरल
- मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत लेते डॉक्टर कैमरे में कैद, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
- महिला आरक्षण के पदों पर पुरुषों की नियुक्ति गलत, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान! तीन नेताओं को मिला राज्यमंत्री का दर्जा, प्रोटोकॉल भी तय
- जांजगीर-चांपा में सड़क हादसे का राज खुला: युवक की मौत नहीं थी दुर्घटना, हत्या के बाद रची गई थी साजिश
- KORBA: डीजल चोरी से भड़का ट्रेलर चालक, चोरों की स्कॉर्पियो को मारी टक्कर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
- कोरबा में तीन दिन से लापता युवक का कमरे में मिला शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
Author: Industrial Impact
रायपुर : राजधानी रायपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, एयरफोर्स के विंग कमांडर विपुल यादव ने पुरैना स्थित विधायक विश्राम गृह के बंगला नंबर 79 में अपने बेडरूम के अंदर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं बताया जा रहा है कि, सुबह सबसे पहले घर में काम करने वाली मेड ने उन्हें…
बिलासपुर : पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए लंबे समय से एक ही जगह में जमे पुलिसकर्मियों का बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है। इस संबंध में सएसपी रजनेश सिंह ने आदेश जारी किया है। विधानसभा में गूंजा आत्मानंद स्कूल का मामला, बजट सत्र के 8वें दिन प्रश्नकाल में सरकार से तीखे सवाल जारी आदेश के अनुसार, 3 उप निरीक्षक, 10 सहायक उप निरीक्षक, 23 प्रधान आरक्षक और 94 आरक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। प्रदेश में नहीं थम रहे सड़क हादसे: खराब सड़क के कारण पलटी बस, आधा दर्जन यात्री घायल
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 8वां दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विभागों के कामकाज और बजट को लेकर बहस हुई। प्रश्नकाल में आज कांग्रेस ने सरकार को घेरते हुए नजर आए। सदन में आत्मानंद स्कूल के संचालन का मुद्दा उठा। प्रदेश में नहीं थम रहे सड़क हादसे: खराब सड़क के कारण पलटी बस, आधा दर्जन यात्री घायल नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस संबंध में सवाल पूछते हुए स्कूलों में चल रही प्री-नर्सरी कक्षाओं को लेकर सरकार से जानकारी मांगी।…
मुंगेली : प्रदेश में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. अबकी बार चालक की लापरवाही से नहीं बल्कि खराब सड़क की वजह से बस के अनियंत्रित होकर पलटने की बात कही जा रही है. दुर्घटना में बस में सवार आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोट आई है. छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को मंजूरी, 13 राजनीतिक प्रकरण वापस लेने की स्वीकृति हादसा जरहागांव थाना क्षेत्र के केशरूवा डीह गांव में हुआ. दुर्घटना में घायल दो लोगों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भेजा गया है. बता दें कि एक दिन पहले…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कोरबा में बड़ा हादसा टला: चलती बोलेरो में लगी आग, चालक की सूझबूझ से 7 महिलाएं सुरक्षित बचीं 1. मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय विधेयक, 2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इस विधेयक का उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य में एक धर्म से दूसरे धर्म में परिवर्तन के लिए बल प्रयोग, प्रलोभन, कपटपूर्ण नीति व साधनों, अनुचित प्रभाव या मिथ्या निरूपण पर प्रभावी ढंग से रोक लगाना है। 2. मंत्रिपरिषद द्वारा विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से…
कोरबा : जिले के ढेलवाडीह क्षेत्र में सोमवार शाम को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के ठेके पर लगी एक बोलेरो वाहन में अचानक आग लग गई, लेकिन चालक की सूझबूझ और समय पर बचाव के कारण वाहन में सवार सात महिलाएं सुरक्षित बच गईं। यह घटना शाम लगभग चार बजे हुई। जानकारी के अनुसार, बोलेरो नियो वाहन (क्रमांक सीजी 12 बीक्यू 2534) सिंघाली परियोजना में मैनेजर साधराम खुंटे के आवागमन के लिए ठेके पर लगी थी। सोमवार को वाहन में उनके परिवार की महिलाएं और अन्य सदस्य सवार होकर कहीं जा रहे थे। रायगढ़ के मोबाइल दुकान में बड़ी…
रायगढ़ : रायगढ़ शहर के गोपी टॉकीज के सामने स्थित सेल स्पॉट मोबाइल दुकान में बीती रात चोरी की घटना ने स्थानीय लोगों में खलबली मचा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की तस्वीर सामने आने के बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक मोहम्मद फारुक, निवासी लक्ष्मीपुर, रायगढ़ ने बताया कि उनकी दुकान में नई और पुरानी मोबाइल की खरीद-फरोख्त होती है। उन्होंने कहा कि दिनांक 09 मार्च 2026 की रात लगभग 9:30 बजे दुकान बंद कर अपने…
कोरबा के बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रामगोपाल गर्ग मंगलवार देर शाम अचानक कोरबा प्रवास पर पहुंचे। आईजी के आगमन के साथ ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के आला अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की और कोरबा की वर्तमान पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा की। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ चर्चा हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी मुख्य रूप से मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ में मार्च के साथ ही गर्मी का कहर, कई…
छत्तीसगढ़ में मार्च के साथ ही गर्मी का कहर, कई इलाकों में तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक
रायपुर : छत्तीसगढ़ में मार्च के साथ ही गर्मी का असर तेज होने लगा है। प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4°सी अधिक रहेगा। PM Kisan 22वीं किस्त: किसानों के लिए खुशखबरी, मार्च में इस तारीख तक आएगी राशि प्रदेश में 39 डिग्री तक पहुंचा पारा मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दुर्ग और राजनांदगांव में दर्ज किया…
PM Kisan: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त की राशि का अंतरण 13 मार्च, 2026 को सायं 5 बजे गुवाहाटी, (असम) से की जाएगी। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18 हज़ार 650 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जाएगी। वहीं बलौदाबाजार जिले में एक लाख 27 हजार 544 पात्र किसानों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। जिले में इस दिन को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पीएम किसान उत्सव के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में किसान बैठकों…
