Close Menu
    What's Hot

    कोरबा में तेज रफ्तार कार का कहर, साइकिल सवार की मौके पर मौत; ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

    September 8, 2026

    कोरबा के पोल्ट्री फार्म में घुसा विशाल नाग, मुर्गियों के शोर से मचा हड़कंप

    September 8, 2026

    कटघोरा बाईपास पर पेड़ से टकराया 407 वाहन, धू-धूकर जला; चालक ने कूदकर बचाई जान

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोरबा में तेज रफ्तार कार का कहर, साइकिल सवार की मौके पर मौत; ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
    • कोरबा के पोल्ट्री फार्म में घुसा विशाल नाग, मुर्गियों के शोर से मचा हड़कंप
    • कटघोरा बाईपास पर पेड़ से टकराया 407 वाहन, धू-धूकर जला; चालक ने कूदकर बचाई जान
    • कोरबा में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी लापता, पानी की टंकी में मिली लाश; मौत की वजह बनी पहेली
    • छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक! मौसम विभाग ने बताया कब फिर बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां
    • पटवारी बनने का सुनहरा मौका! छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में 200 पदों पर निकलेगी भर्ती
    • CG – एकलव्य विद्यालय की छात्राओं का फूटा गुस्सा! 20 किमी पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचीं, भागते हुए पहुंचे असिस्टेंट कमिश्नर
    • मालगाड़ी की कपलिंग टूटी, बीच रास्ते दो हिस्सों में बंटी ट्रेन; जांजगीर-नैला स्टेशन पर मची अफरा-तफरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»महिला आरक्षण के पदों पर पुरुषों की नियुक्ति गलत, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
    CHHATTISGARH

    महिला आरक्षण के पदों पर पुरुषों की नियुक्ति गलत, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactSeptember 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती से जुड़े एक अहम मामले में महिलाओं के आरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के लिए आरक्षित पदों को बिना किसी वैधानिक प्रावधान के पुरुष अभ्यर्थियों से भरना नियमों के विपरीत है। जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की अदालत ने रायपुर नगर निगम की वर्ष 2013-14 की सहायक शिक्षक भर्ती में ओबीसी महिला वर्ग के 12 पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों की नियुक्ति को गैरकानूनी माना है। मामला रायपुर नगर निगम द्वारा सहायक शिक्षक यानी शिक्षाकर्मी वर्ग-3 (विज्ञान) के कुल 204 पदों पर की गई भर्ती से जुड़ा है।

    नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, फर्जी Instagram ID बनाकर तस्वीरें वायरल करने का भी आरोप

    भर्ती प्रक्रिया में ओबीसी महिला वर्ग के लिए 12 पद आरक्षित किए गए थे। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों की नियुक्ति कर दी गई। इसी नियुक्ति को चुनौती देते हुए धमतरी निवासी नम्रता देवांगन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि उन्होंने ओबीसी महिला वर्ग में 60.70 अंक हासिल किए थे और मेरिट सूची में उनका स्थान 1594वां था। उनका दावा था कि महिला वर्ग के लिए आरक्षित पद पुरुष अभ्यर्थियों को दिए जाने के कारण उन्हें वर्ष 2014 में नियुक्ति का अवसर नहीं मिल सका। यदि आरक्षित पदों पर नियमों के अनुसार महिला अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाती तो उन्हें भी चयन का अवसर मिल सकता था।

    नगर निगम ने 1997 के सर्कुलर का दिया हवाला मामले की सुनवाई के दौरान रायपुर नगर निगम ने अपनी कार्रवाई को सही ठहराने के लिए वर्ष 1997 में जारी एक सर्कुलर का हवाला दिया। निगम की ओर से तर्क दिया गया कि ओबीसी महिला वर्ग की योग्य अभ्यर्थी न्यूनतम निर्धारित अंक हासिल नहीं कर सकीं। ऐसे में रिक्त रह गए पदों को उसी आरक्षित वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों से भर दिया गया। हालांकि, हाईकोर्ट ने नगर निगम की इस दलील को स्वीकार नहीं किया। अदालत ने कहा कि महिलाओं के लिए आरक्षित पदों को पुरुष अभ्यर्थियों से भरने के लिए स्पष्ट वैधानिक आधार होना आवश्यक है। केवल किसी पुराने सर्कुलर के आधार पर आरक्षित महिला पदों को पुरुष उम्मीदवारों से भरना उचित नहीं ठहराया जा सकता।

    12 पुरुष शिक्षकों की नौकरी बरकरार हाईकोर्ट ने माना कि नगर निगम की भर्ती प्रक्रिया में हुई गलती के कारण नम्रता देवांगन को निर्धारित समय पर नियुक्ति का अवसर नहीं मिल पाया। हालांकि, अदालत ने इस मामले में करीब 12 साल पहले नियुक्त किए गए 12 पुरुष शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने का आदेश नहीं दिया। कोर्ट ने माना कि इन शिक्षकों ने लंबे समय तक सेवा की है और इतने वर्षों बाद उनकी नियुक्ति समाप्त करने से उनके हित प्रभावित होंगे। इसलिए उनकी सेवाओं को बरकरार रखा गया। वहीं, याचिकाकर्ता नम्रता को बाद में गणित शिक्षिका के पद पर नियुक्ति मिल चुकी है।

    पटवारी विभागीय परीक्षा में चार अवसरों में असफल रहने पर नियुक्ति समाप्त

    मानसिक और आर्थिक नुकसान के लिए मुआवजा अदालत ने भर्ती प्रक्रिया में नगर निगम की गलती से याचिकाकर्ता को हुए नुकसान को गंभीरता से लिया। कोर्ट ने माना कि गलत तरीके से महिला आरक्षित पदों को पुरुष अभ्यर्थियों से भरने के कारण नम्रता को समय पर नियुक्ति का अवसर नहीं मिल सका। इससे उन्हें मानसिक और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने रायपुर नगर निगम कमिश्नर को नम्रता देवांगन को 3 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया है। यह राशि भर्ती प्रक्रिया में हुई प्रशासनिक गलती के कारण हुए नुकसान की भरपाई के तौर पर दी जाएगी। हाईकोर्ट का यह फैसला महिला आरक्षण से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अदालत ने अपने आदेश के जरिए स्पष्ट किया है कि आरक्षित वर्ग के पदों को बदलने या दूसरे वर्ग के अभ्यर्थियों से भरने की प्रक्रिया मनमाने तरीके से नहीं की जा सकती। इसके लिए संबंधित वैधानिक नियमों और प्रावधानों का पालन करना जरूरी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान! तीन नेताओं को मिला राज्यमंत्री का दर्जा, प्रोटोकॉल भी तय
    Next Article मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत लेते डॉक्टर कैमरे में कैद, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    Related Posts

    कोरबा में तेज रफ्तार कार का कहर, साइकिल सवार की मौके पर मौत; ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

    September 8, 2026

    कोरबा के पोल्ट्री फार्म में घुसा विशाल नाग, मुर्गियों के शोर से मचा हड़कंप

    September 8, 2026

    कटघोरा बाईपास पर पेड़ से टकराया 407 वाहन, धू-धूकर जला; चालक ने कूदकर बचाई जान

    September 8, 2026
    Top Posts

    कोरबा में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी लापता, पानी की टंकी में मिली लाश; मौत की वजह बनी पहेली

    September 8, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    कोरबा में तेज रफ्तार कार का कहर, साइकिल सवार की मौके पर मौत; ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

    By Industrial ImpactSeptember 8, 2026

    कोरबा : जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।…

    कोरबा के पोल्ट्री फार्म में घुसा विशाल नाग, मुर्गियों के शोर से मचा हड़कंप

    September 8, 2026

    कटघोरा बाईपास पर पेड़ से टकराया 407 वाहन, धू-धूकर जला; चालक ने कूदकर बचाई जान

    September 8, 2026

    कोरबा में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी लापता, पानी की टंकी में मिली लाश; मौत की वजह बनी पहेली

    September 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    कोरबा में तेज रफ्तार कार का कहर, साइकिल सवार की मौके पर मौत; ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

    September 8, 2026

    कोरबा के पोल्ट्री फार्म में घुसा विशाल नाग, मुर्गियों के शोर से मचा हड़कंप

    September 8, 2026

    कटघोरा बाईपास पर पेड़ से टकराया 407 वाहन, धू-धूकर जला; चालक ने कूदकर बचाई जान

    September 8, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.