- रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए प्राचार्य और लिपिक, ACB ने की कार्रवाई
- बिलासपुर हिंसा केस में बड़ी कार्रवाई: 20 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड का कट्टा लहराते VIDEO वायरल
- मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत लेते डॉक्टर कैमरे में कैद, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
- महिला आरक्षण के पदों पर पुरुषों की नियुक्ति गलत, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान! तीन नेताओं को मिला राज्यमंत्री का दर्जा, प्रोटोकॉल भी तय
- जांजगीर-चांपा में सड़क हादसे का राज खुला: युवक की मौत नहीं थी दुर्घटना, हत्या के बाद रची गई थी साजिश
- KORBA: डीजल चोरी से भड़का ट्रेलर चालक, चोरों की स्कॉर्पियो को मारी टक्कर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
- कोरबा में तीन दिन से लापता युवक का कमरे में मिला शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
Author: Industrial Impact
रायपुर : सड़क हादसों से जुड़े लगातार चेतावनियों के बावजूद लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला खरोरा थाना क्षेत्र से सामने आया, जहां पुलिस ने एक ऐसे ट्रेलर को पकड़ा जिसमें क्षमता से कई गुना अधिक करीब 200 लोग सवार थे। नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए यह मालवाहक वाहन तेज रफ्तार में दौड़ रहा था। चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने ट्रेलर को रोका और अंदर झांककर देखा, तो नजारा चौंकाने वाला था। बड़ी संख्या में लोग जान जोखिम में डालकर एक ही वाहन में ठूंसकर सफर कर रहे थे। खल्लारी माता मंदिर रोप-वे हादसा: CM…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के प्रसिद्ध खल्लारी माता मंदिर में रोप-वे से जुड़ा एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि रोप-वे दुर्घटना की सूचना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। Korba : स्टूडेंट्स ने जाना कानून का ज्ञान, पुलिस चौकी का कराया गया शैक्षणिक भ्रमण उन्होंने आगे लिखा कि दुर्घटना में एक श्रद्धालु के निधन के समाचार से मन व्यथित है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।…
कोरबा : जिले के मानिकपुर क्षेत्र स्थित बीकन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मानिकपुर पुलिस चौकी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस व्यवस्था और उसकी कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को चौकी के दैनिक कार्यों और संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को समझाया कि अपराध या आपातकालीन स्थितियों में पुलिस कैसे कार्य करती है और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सदैव तत्पर रहती है। रायगढ़ में आधी रात घर में घुसकर हमला: दरवाजा पीटकर घुसे आरोपी, एक गिरफ्तार, दूसरा अब भी फरार उन्हें शिकायत दर्ज…
रायगढ़ : कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर रामभांठा में घर में घुसकर मारपीट करने की घटना में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी है। घटना के संबंध में प्रार्थी/आहत शाहरुख वारसी (30 वर्ष) निवासी जगतपुर रामभांठा आवास कॉलोनी रायगढ़ ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19-20 मार्च 2026 की रात लगभग 12 बजे घर का दरवाजा जोर-जोर से पीटने की आवाज आई। उसकी मां बाहर देखने गई तो वहां साहिल एक्का और विक्की उर्फ मनीष जाटवर खड़े थे। बिलासपुर…
बिलासपुर : शहर के व्यस्त प्रताप चौक इलाके में अचानक आग भड़कने से एक कपड़े की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखा सारा सामान स्वाहा हो गया। जानकारी के मुताबिक, प्रताप चौक स्थित साक्षी फैशन नाम की दुकान में देर रात अचानक धुआं उठता देखा गया। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। सनसनीखेज मामला: हत्या के बाद आत्महत्या का प्रयास, पिता-बेटी खून से लथपथ मिले आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर अन्य दुकानदारों को…
गरियाबंद : जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना से सनसनी फैल गई है। मैनपुर थाना क्षेत्र के कामेपुर ग्राम में एक पिता ने अपनी ही 6 साल की बेटी पर चाकू से प्राणघातक हमला किया। इसके बाद खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया। घटना के बाद पिता और बेटी दोनों की हालत गंभीर है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। वन वाटिका में 15 हिरणों की मौत छुपाने का आरोप, जांच के आदेश जारी जानकारी के अनुसार, घटना घर के आंगन में हुई, जहां परिवार के…
अंबिकापुर : नगर स्थित संजय वन वाटिका में कुत्तों के काटने से 15 हिरणों की मौत की खबर है. डीएफओ अभिषेक जोगावत ने घटना की पुष्टि करते हुए जांच के लिए टीम गठित कर दो दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: 3 शक्तिशाली IED बरामद, नक्सलियों की साजिश नाकाम जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले संजय वन वाटिका में 4-5 कुत्तों ने बाड़े में घुसकर हिरणों पर हमला किया था, जिसमें 15 हिरणों की मौत हो गई. वाटिका प्रबंधन ने घटना को दबाने के लिए पीछे जंगल में चुपचाप 14 हिरणों के शव…
सुकमा : सुरक्षाबलों ने सर्चिंग के दौरान तीन शक्तिशाली आईईडी को बरामद कर नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. बरामद 1 किलो, 2 किलो और 4 किलो वजन के आईईडी को सुरक्षित नष्ट किया गया. महासमुंद में बड़ा हादसा: खल्लारी मंदिर का रोपवे टूटा, ट्रॉली गिरने से 8 श्रद्धालु घायल जानकारी के अनुसार, 226 बटालियन सर्चिंग के लिए निकली थी, इस दौरान जगरगुंडा-नरसापुरम मार्ग पर माओवादियों द्वारा लगाए गए तीन शक्तिशाली आईईडी बरामद किए गए. सुरक्षाबलों को बड़ा नुकसान पहुंचाने के ध्येय से लगाए गए इन आईईडी की वजन 1 किलो, 2 किलो और 4 किलो की पाई…
महासमुंद : जिले में स्थित प्रसिद्ध खल्लारी माता मंदिर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. नवरात्रि के दौरान भारी भीड़ के बीच मंदिर परिसर में संचालित रोपवे का केबल अचानक टूट गया. हादसे के वक्त ट्रॉली में श्रद्धालु सवार थे, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केबल टूटते ही ट्रॉली तेज झटके के साथ नीचे की ओर आई और संतुलन बिगड़ गया. इस घटना ने न केवल श्रद्धालुओं में दहशत फैला दी, बल्कि रोपवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में 8 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें कुछ…
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज हुआ। वहीं बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर समेत कई जिलों में भी हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल:…
