Author: Industrial Impact

बिलासपुर – महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही श्रद्धा महिला मंडल को प्रतिष्ठित आईबीसी24 ‘शक्ति सम्मान’ 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान सुप्रसिद्ध अभिनेत्री, पूर्व मिस यूनिवर्स एवं समाजसेविका सुश्री सुष्मिता सेन के करकमलों से प्रदान किया गया, जिसे मंडल की अध्यक्षा एवं एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती शशि दुहन ने ग्रहण किया। कोरबा में देर रात बवाल – निहारिका घंटाघर के पास कपड़ा दुकान के सामने जमकर मारपीट, पुरानी रंजिश बनी वजह साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) परिवार की महिलाओं द्वारा संचालित श्रद्धा महिला मंडल वर्ष 2006 से कोयलांचल क्षेत्र…

Read More

कोरबा : कोरबा में निहारिका घंटाघर के पास स्थित एक कपड़ा दुकान के सामने देर रात मारपीट की घटना सामने आई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि विवाद का कारण पुरानी रंजिश है। घटना के दौरान स्कॉर्पियो वाहन चालक युवक और कपड़ा दुकान का स्टाफ आमने-सामने आए और देखते ही देखते यह विवाद हाथापाई और मारपीट में बदल गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार युवक शराब के नशे में था। वह दुकान के सामने पहुंचा और स्टाफ के साथ पुरानी रंजिश को लेकर बहस करने लगा। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि युवक पहले…

Read More

रायगढ़. रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत आमाघाट में अवैध अफीम की खेती के मामले में रायगढ़ पुलिस ने झारखंड में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था. मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार पकड़ लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश अभी भी जारी है. तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत आमाघाट के खर्राघाट भैर नाला किनारे स्थित भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी. सूचना मिलने पर रायगढ़ पुलिस ने मौके पर कार्रवाई की. कोरबा में बवाल: गो-तस्करी की आशंका पर…

Read More

कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन मुख्य मार्ग पर गो तस्करी की आशंका पर दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जहां मौके पर सिविल लाइन थाना पुलिस और कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। घटना रविवार की देर रात की बताई जा रही है। सीजी 12 बीवी 4529 में मवेशी ले जाने की सूचना गो सेवकों को मिली थी। जा रिसदी चौक के पास वाहन को रोकवाकर देखा तो उसमें लगभग आधा दर्जन से अधिक भैंस और पौड़ भरे हुए थे। गो सेवकों ने वाहन चालक…

Read More

जांजगीर: जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आर्मी के रिटायर्ड हवलदार ने भाई से गाली– गलौज करने की बात पर एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी जब्त कर लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। घटना आज सुबह दस बजे की है। पामगढ़ के विकास नगर निवासी शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ पामगढ़ के ही हिमांशु किराना स्टोर के पास आकर गाली–गलौज कर रहा था । जिसे…

Read More

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से वन विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है। गुरु घासीदास नेशनल पार्क के जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण एक लकड़बग्घा अपनी जीवन रक्षा के लिए जरूरी इलाज न मिलने के कारण मर गया। इस घटना ने पार्क प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बिहारपुर क्षेत्र के मकराद्वारी इलाके की है। लकड़बग्घा बीमार और घायल अवस्था में जंगल में भटकता पाया गया। बताया जा रहा है कि जंगल में लगी आग के कारण यह जानवर अपने प्राकृतिक आवास से बाहर आ गया…

Read More

रायपुर: राजधानी के गुढ़ियारी इलाके में सड़क चौड़ीकरण को लेकर स्थानीय जनता और राजनीतिक-सामाजिक संगठन सड़क पर उतर आए। कांग्रेस, भीम आर्मी और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के समर्थक बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया और बुलडोजर कार्रवाई के लिए निगम और जिला प्रशासन मौके पर मौजूद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 40-50 सालों से उनकी दुकानें वहां हैं और मुआवजा भी दिया जा चुका है। हादसे से मचा हड़कंप: XUV कार में अचानक लगी आग, दूल्हा-दुल्हन सहित 7 ने कूदकर बचाई जान…

Read More

मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक दर्दनाक और रोमांचक घटना सामने आई है। लालपुर थाना क्षेत्र के बंधवापुल के पास एक XUV 700 कार में अचानक आग लग गई। गाड़ी में सवार दूल्हा-दुल्हन समेत कुल 7 लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, घटना के दिन बेमेतरा जिले के खाती से बारात मुंगेली के मोहतरा गांव आई थी। बीती रात शादी का आयोजन हुआ और सुबह विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन और अन्य बाराती कार में लौट रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर ने वाहन से धुआं निकलता देखा। CG Crime: मैट्रिमोनी ऐप पर शादी का…

Read More

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला में मैट्रिमोनी ऐप के जरिए लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी युवक ने भारतीय मैट्रिमोनी ऐप ‘जीवन साथी’ का इस्तेमाल कर सक्ती की एक महिला से पहले पहचान बनाई और फिर शादी का झांसा देकर उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को कानपुर से गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 9 मार्च को सक्ती थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि गंगापुर कॉलोनी, कानपुर निवासी अंकित तिवारी…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक 1 अप्रैल से नई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू हो जाएगी। अब शादी-पार्टी या कोई भी आयोजन में 100 मेहमान बुलाने पर 3 दिन पहले निगम को सूचना देनी होगी। नया कानून न केवल आम नागरिकों को सचेत करेगा बल्कि स्थानीय निकायों नगर निगम, नगर पालिका की जवाबदेही भी तय करेगा। सैप्टिक टैंक कांड में बड़ा मोड़: रामकृष्ण अस्पताल केस में अब एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई नए नियमों में सबसे कड़ा प्रावधान ‘ऑन द स्पॉट फाइन’ का है। यह जुर्माना स्थानीय निकाय उपनियम के अनुसार तय होगा, जो 500 रुपए से 50 हजार तक हो…

Read More