Author: Industrial Impact

रायपुर : राजधानी के सदर बाजार स्थित सहेली ज्वेलर्स शॉप में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब दुकान के कर्मचारी आर्यन शर्मा पर लाखों के गहनों की चोरी का आरोप लगाया गया। वहीं कर्मचारी आर्यन का आरोप है कि उसे दुकान में बंधक बनाकर 8 घंटे तक बेरहमी से पीटा गया। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सहेली ज्वेलर्स के संचालक ने कर्मचारी पर करीब 6.49 लाख रुपये के आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया है। घंटाघर इलाके में…

Read More

कोरबा : शहर के घंटाघर स्थित गढ़कलेवा चौपाटी में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात गैस सिलेंडर चोरी की घटना सामने आने से क्षेत्र के छोटे व्यापारियों में चिंता का माहौल है। अज्ञात चोरों ने दो फास्टफूड दुकानों को निशाना बनाते हुए केवल गैस सिलेंडर ही चोरी किए, जबकि दुकानों में रखी नगदी और अन्य सामान को हाथ तक नहीं लगाया।घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह तब हुई, जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे और ताले टूटे हुए पाए। मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस में दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गिरौदपुरी में बड़ा हादसा:…

Read More

Girodpuri Fire: सतनामी समाज के प्रमुख धार्मिक स्थल और बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में मंदिर परिसर के पास शुक्रवार सुबह भीषण आग लगी है, जिसमें करीब 10 दुकानें जलकर राख हो गई. दरअसल, एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से आसपास की दुकानों में भी भीषण आग फैल गई. आग की चपेट में करीब 10 दुकानें आ गईं, जिनमें कपड़े, साड़ी और लकड़ी से बनी सामग्री होने के कारण आग तेजी फैली. इस घटना में दुकानों में रखे सामान जलकर खाक हो गए. वहीं घटना की सूचना पर स्थानीय लोग और पुलिस ने तत्काल आग पर काबू पाने का प्रयास…

Read More

रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस महिलाओं से जुड़े अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना लैलूंगा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं पूंजीपथरा पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी को भी गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। थाना लैलूंगा क्षेत्र में 25 मार्च को एक महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 20 वर्षीय बेटी के साथ गांव के नरसिंह खलखो (67 वर्ष) द्वारा दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने बताया…

Read More

कोरबा : जिले में एक ओर पुलिस द्वारा संदेहियों की धरपकड़ के लिए सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटनाएं भी सामने आ रही हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, घटना 25 मार्च की रात करीब 10 बजे की है। घायल युवक की पहचान संदीप भारद्वाज (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो दुरपा रोड का निवासी है और एक…

Read More

कोरबा : जिले के रिश्दी क्षेत्र में स्थित डॉ. शतदल नाथ के फार्म हाउस में बुधवार दोपहर एक डरावनी घटना हुई। फार्म हाउस में अचानक 8 फीट लंबे धमना सांप ने मुर्गियों के कई चूजों को निगल लिया। चूजों के गले में फंसने के कारण सांप छटपटाने लगा, जिसे देखकर फार्म हाउस में मौजूद लोग भयभीत हो गए। फार्म हाउस की देखरेख करने वाला व्यक्ति मुर्गियों को दाना देने गया था, तभी उसने देखा कि सांप मुर्गियों के बाड़े में छटपटाता है और उसके गले में चूजा फंसा हुआ है। डरकर व्यक्ति तुरंत फार्म हाउस के मालिक डॉ. शतदल नाथ…

Read More

कोंडागांव :  बस्तर अंचल की लोक संस्कृति और परंपराएं अक्सर दुनिया को चौंकाती रही हैं। इसी कड़ी में जिले के फरसगांव ब्लॉक के ग्राम बैलगांव से एक ऐसा विवाह सामने आया है, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। यहां एक युवक ने दो युवतियों के साथ एक ही मंडप में सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। बिलासपुर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 19 साल का मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद इस अनोखी शादी का निमंत्रण पत्र (कार्ड) और शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कार्ड में एक दूल्हे के…

Read More

बिलासपुर : शहर में लगातार बाइक चोरी के मामलों में एसीसीयू को बड़ी सफलता मिली है. सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए टीम ने बिलासपुर, जांजगीर और दुर्ग में सक्रिय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया. उनकी निशानदेही पर चोरी की 6 बाइक समेत तीन खरीददार भी पकड़े गए. पकड़े गए चोरों में 19 साल का मास्टर माइंड भी शामिल है. एसएसपी रजनेश सिंह ने लगातार बाइक चोरी के मामले बढ़ने के बाद एससीसीयू को जांच के निर्देश दिए थे. टीम ने शहर के अलग-अलग जगहों के करीब 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और रूट चार्ट तैयार कर संदिग्धों की पहचान की.…

Read More

रायपुर : केंद्र सरकार की ओर से डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने और पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती करते हुए एक्साइज ड्यूटी को मात्र तीन रुपये प्रति लीटर करने के निर्णय का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे देश के 140 करोड़ नागरिकों को सीधी राहत पहुंचाने वाला ऐतिहासिक और जनहितकारी कदम बताया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस निर्णय से देश के प्रत्येक परिवार, किसान, श्रमिक और मध्यमवर्ग को व्यापक राहत मिलेगी। छत्तीसगढ़ में IPL का रोमांच: विराट vs रोहित की टक्कर, दो बड़े मुकाबलों की मेजबानी तय उन्होंने कहा…

Read More

Indian Premier League 2026: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर क्रिकेट के महाकुंभ का गवाह बनने जा रही है। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे चरण में नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को दो बड़े मुकाबलों की मेजबानी सौंपी गई है। मई में होने वाले इन मैचों में देश के दिग्गज क्रिकेट सितारे आमने-सामने होंगे, जिससे क्रिकेटप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। इस बार रायपुर के मैदान पर  विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े नामों का सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। कोरबा में सनसनी: उद्योग मंत्री के बंगले के पास नर्स पर चाकू से…

Read More