Author: Industrial Impact

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक में मंगलवार सुबह एक सहकारी बैंक शाखा में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। इस हादसे में बैंक का कंप्यूटर सिस्टम, कैश काउंटर और इन्वर्टर की बैटरियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि बैंक में रखा कैश और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बचा लिए गए। यह घटना ग्राम ओटेबंद स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग की शाखा में सुबह करीब 8 बजे हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बैंक की छत पर बंदरों का झुंड उछल-कूद कर रहा था, इसी दौरान बिजली लाइन में शॉर्ट…

Read More

कोरबा – कोरबा के गेवरा क्षेत्र अंतर्गत नराईबोध के ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पुनर्वास और रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों ने भठोरा फेस का काम पूरी तरह ठप कर दिया, जिससे खनन कार्य प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से वे विस्थापन की समस्या झेल रहे हैं, लेकिन अब तक न तो उन्हें समुचित पुनर्वास मिला है और न ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। बार-बार प्रशासन और प्रबंधन को ज्ञापन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है।…

Read More

दुर्ग : जिले में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं। करीब 15 साल बाद होने वाली इस जनगणना को इस बार पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है, जिससे प्रक्रिया को सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए दो चरणों में संपन्न किया जाएगा। जिला जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्रशिक्षण के दो चरणों में होने वाली प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि पहला चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण का होगा, जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 में परिवार और व्यक्तियों की गणना के लिए आयोजित किया जाएगा। Railway News:…

Read More

बिलासपुर : ग्रीष्मकालीन के दौरान यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से वलसाड-खड़गपुर-वलसाड के मध्य 02-02 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. गाड़ी संख्या 09043 वलसाड-खड़गपुर स्पेशल ट्रेन वलसाड से 15 और 22 अप्रैल 2026 (प्रत्येक बुधवार) को चलेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09044 खड़गपुर-वलसाड स्पेशल ट्रेन खड़गपुर से 17 और 24 अप्रैल 2026 (प्रत्येक शुक्रवार) को चलेगी. इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों में दिया गया है. Weather News: उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाओं का असर,…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में उत्तर पश्चिम से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं के आगमन से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. गर्म हवा ने पिछले दो दिनों से मध्य इलाके में अपना असर दिखाना शुरू किया है. घरों में बिना एसी और कूलर के दिन बिताना अभी से मुश्किल हो रहा है. खासकर रायपुर और दुर्ग संभाग का पारा तेजी से चढ़ रहा है. रविवार को रायपुर सबसे गर्म रहा, मगर सोमवार को राजनांदगांव की गर्मी ने इसे पीछे छोड़ दिया. CG CRIME – नाबालिग से गैंगरेप का आरोपी निकला BJP कार्यकर्ता राजनांदगांव में 42 डिग्री तापमान सोमवार के…

Read More

बीजापुर : बीजापुर में 11 अप्रैल की रात एक नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद इलाके में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। आरोप है कि भाजपा से जुड़े एक युवा कार्यकर्ता अंकित परबुलिया और उसके चार साथियों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि यह आरोप अभी जांच के दायरे में हैं और पुलिस की ओर से आधिकारिक जांच जारी है। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर माहौल तनावपूर्ण और संवेदनशील बना हुआ है। मैनपाट में 14 हाथियों का आतंक, रात में बस्तियों में घुसकर फसलों…

Read More

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में 14 हाथियों का एक दल पिछले कई दिनों से डेरा डाले हुए है। यह हाथियों का झुंड रात के समय टाइगर प्वाइंट के आसपास की बस्तियों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थिति यह है कि लोग अपने घरों और फसलों की सुरक्षा के लिए पूरी रात जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार, मैनपाट के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टाइगर प्वाइंट के पास स्थित मूसाखोल जंगल में यह हाथियों का झुंड लगातार मौजूद है। बीती रात यह दल मूसाखोल…

Read More

मुंगेली : अवैध रेत खनन पर कार्रवाई करने गए वन अमले पर रेत माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कलेक्टर कुंदन कुमार और डीएफओ अभिनव कुमार के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पूरा मामला 10 अप्रैल 2026 की रात का है। वन विभाग के अफसरों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुंगेली जिले के खुड़िया वन परिक्षेत्र के सरगढ़ी परिसर में तैनात वन अमला अवैध रेत उत्खनन की सूचना पर जंगल की ओर…

Read More

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शातिर ठग ने मातृ वंदन योजना की राशि दिलवाने का झांसा देकर महिलाओं से 85 हजार से रुपए से अधिक की ठगी कर ली. शातिर ठग ने खुद को सिम्स अस्पताल का डॉक्टर बताया और बैंक डिटेल्स ले ली. इसके बाद सभी के खातों से 88 हजार 4 सौ रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिया. ठगी का अहसास होने पर पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत की है. जानकारी के मुताबिक, ग्राम भेड़ीमुड़ा निवासी चंचल कश्यप, ममता कश्यप और आकांक्षा कश्यप, सभी स्वास्थ्य मितानीन का काम करती हैं. 9 अप्रैल को दोपहर 3.22 बजे उमादेवी कश्यप के मोबाईल…

Read More

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में फरार आरोपियों को गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया. घटना में टीआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. इसके बावजूद बहादुर पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आरोपियों को थाने लेकर आई. मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है. पूरा मामला पटेवा थाना अंतर्गत पचारी ग्राम का है. जानकारी के अनुसार, थाना पटेवा के आबकारी एक्ट के एक मामले में फरार आरोपी विजय मारकण्डेय और विनोद मारकण्डेय की गिरफ्तारी के लिए सांकरा थाना के टीआई  उत्तम तिवारी समेत अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे थे. CG – राजस्व उप…

Read More