Close Menu
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट सक्ती में बॉयलर हुआ ब्लास्ट, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

    April 14, 2026

    ढाबा संचालक से वसूली का आरोप: एएसआई सहित 3 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, विभाग में हड़कंप

    April 14, 2026

    CG – प्लास्टिक बोतलों में बिकने लगी देसी शराब, पुराने स्टॉक खत्म होते ही नई सप्लाई शुरू

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वेदांता पावर प्लांट सक्ती में बॉयलर हुआ ब्लास्ट, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
    • ढाबा संचालक से वसूली का आरोप: एएसआई सहित 3 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, विभाग में हड़कंप
    • CG – प्लास्टिक बोतलों में बिकने लगी देसी शराब, पुराने स्टॉक खत्म होते ही नई सप्लाई शुरू
    • रायगढ़ में दलित ट्रैक्टर चालक से मारपीट, जातिसूचक गालियों का आरोप; इलाके में बढ़ा तनाव
    • मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात: शिवलिंग उठाकर ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी
    • शादी समारोह में दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल
    • रायगढ़ में हाथियों का कहर, 123 हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत
    • कोरबा में बढ़ा चोरों का आतंक: टीन-छप्पर तोड़कर दुकान में घुसे, कपड़े-जूते और नगदी पर हाथ साफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»मैनपाट में 14 हाथियों का आतंक, रात में बस्तियों में घुसकर फसलों को कर रहे तबाह
    CHHATTISGARH

    मैनपाट में 14 हाथियों का आतंक, रात में बस्तियों में घुसकर फसलों को कर रहे तबाह

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactApril 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में 14 हाथियों का एक दल पिछले कई दिनों से डेरा डाले हुए है। यह हाथियों का झुंड रात के समय टाइगर प्वाइंट के आसपास की बस्तियों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थिति यह है कि लोग अपने घरों और फसलों की सुरक्षा के लिए पूरी रात जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार, मैनपाट के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टाइगर प्वाइंट के पास स्थित मूसाखोल जंगल में यह हाथियों का झुंड लगातार मौजूद है। बीती रात यह दल मूसाखोल बस्ती में घुस गया और खेतों में खड़ी फसलों को रौंदकर भारी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने किसी तरह शोर मचाकर और मशाल जलाकर हाथियों को बस्ती से दूर भगाने की कोशिश की। सुबह होने पर यह दल फिर जंगल की ओर लौट गया।

    रेत माफियाओं का कहर: अवैध खनन रोकने पहुंची टीम पर हमला, दो वनकर्मी गंभीर घायल

    हाथियों की लगातार मौजूदगी के कारण मूसाखोल, बिजलहवा, कलजीबा, असकरा और कुनिया जैसे कई गांव प्रभावित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही हाथियों का दल जंगल से निकलकर बस्तियों की ओर आ जाता है, जिससे उन्हें हर रात सतर्क रहना पड़ता है। कई परिवार रातभर जागकर घर और खेत की रखवाली कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों की आवाजाही के कारण न केवल फसलों को नुकसान हो रहा है बल्कि घरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। कई बार हाथी मुख्य सड़कों पर भी आ जाते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है और लोगों में डर का माहौल बन जाता है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। विभागीय अधिकारी गांवों में जाकर लोगों को सतर्क रहने और हाथियों के आने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि, वन विभाग की टीम का कहना है कि उनके पास सीमित संसाधन हैं और वे मुख्य रूप से निगरानी और लोगों को अलर्ट करने का कार्य कर रहे हैं। मैनपाट–सीतापुर मुख्य मार्ग पर भी हाथियों की आवाजाही देखी जा रही है। इसके चलते वन विभाग ने इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को सतर्क किया है और शाम चार बजे के बाद टाइगर प्वाइंट क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से जंगल क्षेत्र में न जाएं। वन विभाग के अनुसार, अभी तक हाथियों का यह दल आक्रामक नहीं हुआ है, लेकिन उनकी लगातार उपस्थिति से जोखिम बना हुआ है।

    मातृ वंदन योजना के नाम पर ठगी, फर्जी डॉक्टर बनकर महिलाओं से 88,400 रुपए उड़े

    विभाग का कहना है कि हाथियों की निगरानी के लिए स्थानीय टीमों को तैनात किया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि हाथियों को सुरक्षित रूप से जंगल के गहरे हिस्से में भेजने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि उनकी फसलों और घरों को नुकसान से बचाया जा सके। लोगों का कहना है कि यदि स्थिति जल्द नियंत्रित नहीं की गई तो उनकी आजीविका पर गंभीर असर पड़ेगा। यह क्षेत्र पहले भी हाथियों की आवाजाही के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन इस बार 14 हाथियों के बड़े दल की मौजूदगी ने चिंता और बढ़ा दी है। वन विभाग और ग्रामीण दोनों ही स्तर पर लगातार निगरानी और सतर्कता बरती जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य लेकिन संवेदनशील बनी हुई है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleरेत माफियाओं का कहर: अवैध खनन रोकने पहुंची टीम पर हमला, दो वनकर्मी गंभीर घायल
    Next Article CG CRIME – नाबालिग से गैंगरेप का आरोपी निकला BJP कार्यकर्ता

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट सक्ती में बॉयलर हुआ ब्लास्ट, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

    April 14, 2026

    ढाबा संचालक से वसूली का आरोप: एएसआई सहित 3 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, विभाग में हड़कंप

    April 14, 2026

    CG – प्लास्टिक बोतलों में बिकने लगी देसी शराब, पुराने स्टॉक खत्म होते ही नई सप्लाई शुरू

    April 14, 2026
    Top Posts

    रायगढ़ में दलित ट्रैक्टर चालक से मारपीट, जातिसूचक गालियों का आरोप; इलाके में बढ़ा तनाव

    April 14, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    वेदांता पावर प्लांट सक्ती में बॉयलर हुआ ब्लास्ट, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

    By Industrial ImpactApril 14, 2026

    सक्ती जिले से दिल दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आ रही है वेदांता पावर…

    ढाबा संचालक से वसूली का आरोप: एएसआई सहित 3 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, विभाग में हड़कंप

    April 14, 2026

    CG – प्लास्टिक बोतलों में बिकने लगी देसी शराब, पुराने स्टॉक खत्म होते ही नई सप्लाई शुरू

    April 14, 2026

    रायगढ़ में दलित ट्रैक्टर चालक से मारपीट, जातिसूचक गालियों का आरोप; इलाके में बढ़ा तनाव

    April 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    वेदांता पावर प्लांट सक्ती में बॉयलर हुआ ब्लास्ट, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

    April 14, 2026

    ढाबा संचालक से वसूली का आरोप: एएसआई सहित 3 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, विभाग में हड़कंप

    April 14, 2026

    CG – प्लास्टिक बोतलों में बिकने लगी देसी शराब, पुराने स्टॉक खत्म होते ही नई सप्लाई शुरू

    April 14, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.