NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ के सरकारी, निजी मेडिकल कॉलेज और डेंटल मेडिकल हॉस्पिटल में ग्रेजुएशन कोर्स (एमबीबीएस/बीडीएस) में एडमिशन के लिये पहले चरण की काउंसिलिंग शुरू हो गई है। इसके लिये ऑनलाइन आवेदन मंगाये जा रहे हैं। सभी आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले क्रमांक RULE-503/30/2025/MED, छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं भौतिक चिकित्सा (फिजियोथेरेपी) स्नातक प्रवेश नियम 2025 का विशेषकर आरक्षण, काउंसिलिंग प्रक्रिया एवं बॉण्ड से संबंधित प्रावधानों को पूरी तरह से पढ़ने की सलाह दी गई है। अभ्यर्थी यह नियमावली वेबसाइट www.cgdme.in और https://cgdme.admissions.nic.in पर देख सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! स्टेट पावर कंपनियों में 1235 पदों पर निकली भर्ती
जानें कितनी है फीस?
ऑनलाइन आवेदन शुल्क अनारक्षिक एवं अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के आवेदकों के लिए एक हजार रुपये, अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति श्रेणी के आवेदकों के लिए 500 और अप्रवासी भारतीय श्रेणी के आवेदकों के लिए 10 हजार रुपये तय की गई है। पंजीयन राशि (सुरक्षा निधि) संबंधी विवरण के लिए सूचना के पेज क्रमांक दो पर दी गई टेबल में देखने के लिये कहा गया है।
CG Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी
क्या है ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया?
ऑनलाइन आवेदन 9 अगस्त को सुबह 11:00 बजे से शुरू होकर 16 अगस्त की रात 11:59 बजे तक चलेगा। वहीं च्वाइस फिलिंग एवं लॉकिंग की प्रक्रिया भी 9 अगस्त को सुबह 11 बजे से शुरू होकर 17 अगस्त 2026 की रात्रि 11:59 बजे तक जारी रहेगी।
आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने आवेदकों से अपील की है कि ऑनलाइन आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट www.cgdme.in एवं https://cgdme.admissions.nic.in/ पर देख सकते हैं।