कोरबा : वन मंडल कोरबा के करतला रेंज में 9 हाथियों का दल एक बार फिर लौट आया है।
इस दल ने पिछले सप्ताह अपनी मौजूदगी के दौरान तुर्री कटरा क्षेत्र में पुटु निकालने जंगल गए पीडिया निवासी एक ग्रामीण को सामना होने पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल था । घटना के बाद हाथियों का दल दिन भर क्षेत्र में मंडाराता रहा मगर रात होने पर अपना लोकेशन बदलते हुए रायगढ़ जिले के छाल रेंज पहुंच गया था।
कोरबा: पुलिया के पास अनियंत्रित हुई बाइक, दंपती घायल; डायल-112 की तत्परता से बची जान
वहां तीन दिनों तक विचरण करने के बाद आज तडक़े कोरबा जिले के वन सीमा में प्रवेश किया और करतला रेंज अंतर्गत चोर भट्टी जंगल पहुंच कर डेरा डाल दिया हाथियों के दल को आज प्रात: यहा देखे जाने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी जिस पर वन अमला मौके पर पहुंचकर हाथियोंं की निगरानी में जुट गया है। हाथियों की मौजूदगी वाले चोर भट्टी व आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सर्तक किया जा रहा है।
कोरबा में गौ तस्करी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, घरेलू सामान ले जा रहे पिकअप चालक का फोड़ा सिर
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। चुकि इस दल ने रेंज में जन हानि पहुंचाया था। इसलिए विशेष सर्तकता बरती जा रही है। ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाए रखने व जंगल न जाने की अपील की जा रही है। उधर कटघोरा वन मंडल के जटगा व केदई रेंज में भी बड़ी संख्या में हाथियों की सक्रियता बनी हुई जिसकी निगरानी विभाग की ओर से जारी है। ग्रामीणों को जंगल न जाने की सलाह भी दी जा रही है।


