कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र की वनांचल ग्राम पंचायत अजगरबहार के नर्मदा गांव में कथित गोहत्या की सूचना के बाद रविवार सुबह से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात नर्मदा गांव में गोवंश को काटे जाने की कथित घटना हुई। रविवार सुबह इसकी जानकारी गांव में फैलते ही सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर गोवंश का सिर, खाल और मांस के टुकड़े पड़े होने की बात कही। घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
Trending
- CG – हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़का बवाल, गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर में लगाई आग
- रायगढ़ में हाथियों का तांडव: 6 किसानों की धान की फसल बर्बाद, कच्चा मकान भी किया क्षतिग्रस्त
- रायगढ़ में तेज रफ्तार कार का कहर… तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, घायल का रायपुर में इलाज जारी
- बिलासपुर में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, दो पक्षों में चाकूबाजी; 3 लोग गंभीर घायल
- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अधिकारियों संग किया वृक्षारोपण, लोगों से की खास अपील
- कोरबा में दिल दहला देने वाली वारदात: शराब के नशे में पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- कन्या छात्रावास में मची अफरा-तफरी: अचानक 10-15 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, 4 अस्पताल में भर्ती
- CG Police Transfer List: कई जिलों के ASP-DSP बदले, पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव


