Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार शाम हाइड्रा वाहन की चपेट में आने से एनआरबीएस प्लांट के एचआर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
कोरबा : नर्मदा गांव में गोहत्या की घटना से बवाल, तनाव के बीच एक संदिग्ध हिरासत में; पुलिस तैनात
मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित एनआरबीएस प्लांट में शनिवार शाम हाइड्रा वाहन की चपेट में आने से कंपनी के एचआर संजय त्रिपाठी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कंपनी परिसर में संजय त्रिपाठी पैदल चलते हुए फोन पर बात कर रहे थे।
रायपुर-बिलासपुर रूट पर रेल सेवा प्रभावित, सफर से पहले जरूर चेक करें अपनी ट्रेन का स्टेटस
इसी दौरान पीछे से गुजर रहे हाइड्रा वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुई इस घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


