Close Menu
    What's Hot

    दसवीं पास बना चपरासी फिर बन गया प्रभारी संस्था प्रबंधक? समिति से लेकर बैंक तक की चली सेटिंग

    July 19, 2026

    धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफन पर फिर बवाल, हाटकोंगेरा के बाद अब ढेकुना गांव में ग्रामीणों का विरोध

    July 19, 2026

    CG High Court: पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी पत्नी भी फैमिली पेंशन की हकदार

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दसवीं पास बना चपरासी फिर बन गया प्रभारी संस्था प्रबंधक? समिति से लेकर बैंक तक की चली सेटिंग
    • धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफन पर फिर बवाल, हाटकोंगेरा के बाद अब ढेकुना गांव में ग्रामीणों का विरोध
    • CG High Court: पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी पत्नी भी फैमिली पेंशन की हकदार
    • कुएं से रेस्क्यू के बाद भालू हुआ बेकाबू, तीन लोगों पर हमला; 14 वर्षीय किशोर गंभीर घायल
    • फर्जी सर्पदंश मौत मामला: सिम्स की पूर्व महिला डॉक्टर प्रियंका सोनी गिरफ्तार, पहले वकील समेत 3 आरोपी जा चुके हैं जेल
    • आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी के बाद मचा हंगामा, संदिग्ध चलती ट्रेन से कूदा; यात्री भी पुलिस की गिरफ्त में
    • रायगढ़ में ‘ऑपरेशन आघात’ का असर, 70 लीटर के करीब अवैध शराब जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
    • रतनपुर में शराब के नशे में खूनी खेल, ईंट से सिर कुचलकर युवक की हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»Raigarh Double Murder: रायगढ़ में मां-बेटी की निर्मम हत्या, 10 माह की मासूम की मौके पर मौत, घायल मां ने अस्पताल में तोड़ा दम
    CHHATTISGARH

    Raigarh Double Murder: रायगढ़ में मां-बेटी की निर्मम हत्या, 10 माह की मासूम की मौके पर मौत, घायल मां ने अस्पताल में तोड़ा दम

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactJuly 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Raigarh Double Murder: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मां-बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के छापरगांव में खेत स्थित पंप हाउस में 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उसकी मां ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, घटना लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के छापरगांव की है। यहां प्रहलाद बेहरा के खेत में बने पंप हाउस में एक महिला और उसकी मासूम बेटी लहूलुहान हालत में मिलीं। मृतका की पहचान 40 वर्षीय बरत कुमारी नाग के रूप में हुई है, जबकि उसकी 10 माह की बेटी कुमारी परी नाग की मौके पर ही मौत हो गई।

    रायगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी

    ग्रामीणों ने जब मां-बेटी को गंभीर हालत में देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लैलूंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बच्ची को मृत पाया, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल और बेहोश अवस्था में थी। इसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लैलूंगा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर इलाज जारी रखा गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला और बच्ची के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि दोनों पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया। हालांकि, हत्या किस कारण से की गई और वारदात को किसने अंजाम दिया, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक विशेषज्ञों और तकनीकी टीम की भी मदद ली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा सके। पुलिस के अनुसार, यह वारदात 15 और 16 जुलाई की दरमियानी रात की बताई जा रही है। जांच अधिकारी घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

    एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि खेत में बने बोरवेल के पास स्थित मकान में एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है और एक बच्ची की मौत हो चुकी है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां 10 माह की बच्ची मृत मिली और महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में थी। दोनों के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिससे प्रतीत होता है कि उन पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया था। उन्होंने बताया कि महिला को तत्काल अस्पताल भेजा गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने पर लैलूंगा थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया गया है।

    छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ सक्रिय, बिलासपुर-कुसमी में झमाझम बारिश, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

    फिलहाल आरोपी अज्ञात है और उसकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों, फोरेंसिक रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों और आरोपी की पहचान जल्द सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे छापरगांव और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने घटना की निष्पक्ष जांच और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleरायगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी
    Next Article रायपुर-बिलासपुर रूट पर रेल सेवा प्रभावित, सफर से पहले जरूर चेक करें अपनी ट्रेन का स्टेटस

    Related Posts

    दसवीं पास बना चपरासी फिर बन गया प्रभारी संस्था प्रबंधक? समिति से लेकर बैंक तक की चली सेटिंग

    July 19, 2026

    धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफन पर फिर बवाल, हाटकोंगेरा के बाद अब ढेकुना गांव में ग्रामीणों का विरोध

    July 19, 2026

    CG High Court: पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी पत्नी भी फैमिली पेंशन की हकदार

    July 19, 2026
    Top Posts

    कुएं से रेस्क्यू के बाद भालू हुआ बेकाबू, तीन लोगों पर हमला; 14 वर्षीय किशोर गंभीर घायल

    July 19, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    दसवीं पास बना चपरासी फिर बन गया प्रभारी संस्था प्रबंधक? समिति से लेकर बैंक तक की चली सेटिंग

    By Industrial ImpactJuly 19, 2026

    सक्ती – जिले के चर्चित सेवा सहकारी समिति में फर्जीवाड़ा का बड़ा मामला सामने आया…

    धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफन पर फिर बवाल, हाटकोंगेरा के बाद अब ढेकुना गांव में ग्रामीणों का विरोध

    July 19, 2026

    CG High Court: पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी पत्नी भी फैमिली पेंशन की हकदार

    July 19, 2026

    कुएं से रेस्क्यू के बाद भालू हुआ बेकाबू, तीन लोगों पर हमला; 14 वर्षीय किशोर गंभीर घायल

    July 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    दसवीं पास बना चपरासी फिर बन गया प्रभारी संस्था प्रबंधक? समिति से लेकर बैंक तक की चली सेटिंग

    July 19, 2026

    धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफन पर फिर बवाल, हाटकोंगेरा के बाद अब ढेकुना गांव में ग्रामीणों का विरोध

    July 19, 2026

    CG High Court: पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी पत्नी भी फैमिली पेंशन की हकदार

    July 19, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.