रायगढ़ : जिला पुलिस अधीक्षक रायगढ़ द्वारा पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार 16 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से स्थानांतरण किया गया है। आदेश 18 जुलाई 2026 को जारी किया गया।स्थानांतरण सूची में निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक शामिल हैं। इस फेरबदल में कई थाना प्रभारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।
छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ सक्रिय, बिलासपुर-कुसमी में झमाझम बारिश, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट



