जांजगीर-चांपा : जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस विभाग ने अहम कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले के 10 पुलिस वाहनों के आगे और पीछे मजबूत लोहे की जाली (ग्रिल) लगाई गई है। पुलिस के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में तैनात पुलिस बल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अक्सर जुलूस, प्रदर्शन या संवेदनशील हालात में पुलिस वाहनों पर पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान होता है, बल्कि पुलिसकर्मियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है।
छत्तीसगढ़ में इन पेड़ों की रोपाई पर लगेगी रोक, मंत्री चौधरी का बड़ा फैसला
नई जालीयुक्त व्यवस्था के लागू होने से ऐसे जोखिमों में काफी कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे पुलिसकर्मी अधिक सुरक्षित माहौल में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिसकर्मियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में कारगर साबित होगी।
चलती कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर की समझदारी से टला बड़ा हादसा
इस बीच, जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही अफवाहों और असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने की भी सलाह दी गई है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जनसुरक्षा के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


