बलौदाबाजार : मंडी रोड पर स्थित पाइप गोदाम में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने में जुट गई है। यह घटना भाटापारा शहर थाना क्षेत्र की है। दरअसल, भाटापारा शहर थाना क्षेत्र में मंडी रोड पर अनिल साहू का पाइप का गोदाम है, जहां प्लास्टिक पाइप सहित बोरवेल का सामान रखा था।
संजीव कुमार बने छत्तीसगढ़ के मुख्य आयुक्त, CBDT ने जारी किया आदेश
बुधवार को अचानक उस गोदाम में आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पूरे इलाके में काला धुआं छा गया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का काम किया जा रहा है। आग किस वजह से लगी है अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल आग पर काबू पाया जा रहा है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
कोरबा में औषधि व्यापार पर सख्ती: मेडिकल स्टोर्स में स्वापक व मनःप्रभावी दवाओं का हुआ सघन निरीक्षण


