कोरबा : निजी क्षेत्र की बिजली परियोजना रतीजा पॉवर के संयंत्र में पिछली रात आगजनी की घटना हो गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी के हालात बन गए। दो संयंत्रों की व्यवस्था से आग पर काबू पाने में सफलता मिली। घटना में काफी नुकसान होने की खबर है। अभी इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है।
7 फरवरी को अमित शाह आएंगे छत्तीसगढ़, नक्सल मुद्दे पर शीर्षस्तरीय चर्चा
कोरबा जिले के दीपका पुलिस थाना क्षेत्रांतर्गत रतीजा गांव में निजी क्षेत्र का पॉवर प्लांट संचालित है। यहां पर मध्य रात्रि को आगजनी की घटना हुई। जानकार सूत्रों ने बताया कि प्लांट के एक हिस्से में हाइड्रोलिक पाइप फटने के कारण आग लगी। कुछ ही देर में इसने बड़े हिस्से को अपने प्रभाव में ले लिया। इस इलाके में रखा वह सामान आगजनी की चपेट में आकर स्वाहा हो गया जो अति ज्वलनशील श्रेणी में शामिल था अथवा आग का संपर्क होने पर उसके बचने की गुंजाइश नहीं होती।
पैसे की बारिश दिखाकर ठगी, रतनपुर में तांत्रिक और साथियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आगजनी होने से संयंत्र प्रबंधन हड़बड़ाया और हरकत में भी आया। आनन-फानन में रतीजा पॉवर ने अपनी दमकल का उपयोग आगजनी में किया। इसके साथ ही चाकाबूड़ा प्लांट से भी दमकल बुलवाई गई। संयुक्त प्रयासों से लगभग तीन घंटे बाद रतीजा पॉवर की आग बुझाई जानी संभव हो सकी।


