कोरबा : जिले के गेवरा खदान प्रभावित ग्राम मनगांव (लक्ष्मण नगर) के ग्रामीणों ने गेवरा प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ग्राम में बने साइलो का काम बंद करवा दिया है ग्रामीणों का आरोप है कि प्रबंधन बसावट प्रक्रिया में गंभीर अनदेखी कर रहा है।
उन्होंने कहा कि उनके मकानों को तोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जबकि उन्हें मिलने वाली मूवावजा राशि 15 लाख रुपए अभी तक पूर्ण रूप से नहीं दी गई है। आज बुधवार को ग्रामीणों ने वार्ड के पार्षद के नेतृत्व में साइलो का काम रोककर अपनी मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी।
7 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बस्तर पंडुम कार्यक्रम में होंगी शामिल
ग्रामीणों ने अपनी मांगों और आंदोलन की प्रतिलिपि कोरबा कलेक्टर और प्रबंधन को भी सौंपी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनकी मांगें पूरी होने तक साइलो का काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा।


