रायपुर. प्रदेशभर में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं का आसर देखने को मिल रहा है. राजधानी रायपुर में भी सुबह और रात के वक्त ठंड बढ़ रही है. बताया जा रहा है कि लगभग तीन साल बाद रायपुर में सबसे कम तापमान दर्ज हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है. इसके बाद 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इस दौरान उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक दो पॉकेट में शीतलहर की स्थिति बनने के आसार हैं.
छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुई धान खरीदी, 2739 केंद्रों पर किसानों को मिलेगा उचित दाम
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तामपान डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. इस दौरान कहीं पर भी बारिश की गतिविधि रिकॉर्ड नहीं की गई है.
कौन से इलाकों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर में एक दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है.
कोरबा से महाराष्ट्र जा रहे मजदूरों की स्कॉर्पियो ट्रैक्टर से टकराई, दो की मौत
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में आज आकाश साफ रहने की संभावना है. इस दौरान तामपान 13 से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है.


