कोरबा : जिले के कटघोरा एवं कोरबा वनमंडल में सक्रिय शताधिक हाथियों ने अब अन्यत्र जाना शुरू कर दिया है। जहां कटघोरा वनमंडल के केंदई एवं पसान रेंज में मौजूद 54 हाथियों में से 11 हाथियों का दल अलग होकर कोरिया डिविजन का रूख कर लिया। वहीं कोरबा वनमंडल के करतला रेंज अंतर्गत बड़मार सर्किल में घूम रहे 31 हाथियों का दल अब रायगढ़ जिले के छाल रेंज पहुंच गया है।
खेत में सिंचाई करते वक्त करंट लगने से युवक और 12 साल के बच्चे की मौत
हाथियों के दल ने विगत दो दिनों के दौरान क्षेत्र को छोडऩा शुरू किया और छाल रेंज में जाने के बाद एक साथ मिलकर विचरण शुरू कर दिया है। हाथियों ने जाने से पहले बड़मार गांव में उत्पात मचाया और एक दर्जन ग्रामीणों के खेतों में तैयार धान की फसल को रौंद दिया जिससे संबंधितों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
ढाबा कर्मचारी पर जेल प्रहरी का हमला: CCTV फुटेज से खुला राज, मचा हड़कंप
इस बीच 42 हाथियों का झुंड कटघोरा वनमंडल अंतर्गत पसान रेंज पहुंच गया है। हाथियों के इस झुंड को आज सुबह यहां के हरदेवा गांव में स्थित जंगल में विचरण करते हुए देखा गया। बड़ी संख्या में हाथियों के आने से क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में है वहीं वन अमला उसकी निगरानी में जुट गया है। हरदेवा व आसपास के गांव में मुनादी कराने का काम भी शुरू कर दिया गया है।


