Close Menu
    What's Hot

    CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – शादीशुदा बहन को अनुकंपा नियुक्ति से नहीं कर सकते वंचित, सरकारी आदेश रद्द

    August 6, 2026

    NH-130 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने इनोवा को मारी टक्कर; महिला की मौत, 4 की हालत गंभीर

    August 6, 2026

    कोरबा: AI जनरेटेड फोटो से शुरू हुई नजदीकियां, शादी का वादा कर एक साल तक करता रहा शारीरिक शोषण; आरोपी गिरफ्तार

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – शादीशुदा बहन को अनुकंपा नियुक्ति से नहीं कर सकते वंचित, सरकारी आदेश रद्द
    • NH-130 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने इनोवा को मारी टक्कर; महिला की मौत, 4 की हालत गंभीर
    • कोरबा: AI जनरेटेड फोटो से शुरू हुई नजदीकियां, शादी का वादा कर एक साल तक करता रहा शारीरिक शोषण; आरोपी गिरफ्तार
    • Korba News: भौकाल बाइकर्स गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले 8 युवक गिरफ्तार
    • बिलासपुर में नाबालिग को बंधक बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला, 14.50 लाख नकद और 450 ग्राम सोना लूटने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार
    • रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची जारी; सरकारी नौकरी का रास्ता साफ
    • ओवररेट पर शराब बिक्री मामला: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो उप निरीक्षक निलंबित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»CG CRIME : व्हाट्सएप पर भेजा फोटो, सुपारी किलर से हुई गलती – गलत शख्स की हत्या से मचा हड़कंप
    CHHATTISGARH

    CG CRIME : व्हाट्सएप पर भेजा फोटो, सुपारी किलर से हुई गलती – गलत शख्स की हत्या से मचा हड़कंप

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactSeptember 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    मुंगेली: जिले से एक सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें एक पूर्व सोसायटी प्रबंधक ने व्हाट्सएप पर शख्स की फोटो भेजकर हत्या के लिए 50 हजार की सुपारी दी, लेकिन शराब के नशे में धुत्त सुपारी किलर ने गलत व्यक्ति की हत्या कर दी. पुलिस की तगड़ी जांच और सटीक कार्रवाई के चलते 10 दिन में हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

    CG CRIME : व्हाट्सएप पर भेजा फोटो, सुपारी किलर से हुई गलती – गलत शख्स की हत्या से मचा हड़कंप

    “व्हाट्सएप” पर भेजे गए एक फोटो से शुरू हुई यह कहानी, एक परिवार की तबाही और पांच युवाओं की जिंदगी की बरबादी पर खत्म हुई. फिल्मी अंदाज में 10 सितंबर 2025 को ग्राम दाबों, थाना फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्र, जिला मुंगेली में दो युवकों पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया, इसमें एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक घायल हो गया.

    पुलिस कप्तान भोजराम पटेल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 10 सितंबर को रात करीब 9 बजे हेमचंद और हेमप्रसाद नवोदय विद्यालय के सामने रोड किनारे बैठे थे, तभी अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड से हमला किया. हेमप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेमचंद किसी तरह से भागने में कामयाब हो गया.

    गठित हुई विशेष टीम

    हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आईपीएस भोजराम पटेल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, SDOP मुंगेली मयंक तिवारी, थाना फास्टरपुर-सेतगंगा, साइबर सेल मुंगेली की संयुक्त टीम बनाकर जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी इनपुट और मुखबिर सूचना के जरिए हत्या की पूरी साजिश की परत-दर-परत खुलती गई.

    मणिपुर में उग्रवादियों का हमला: असम राइफल्स के जवानों पर फायरिंग, बस्तर के दो जवान शहीद

    50 हजार में दी हत्या की सुपारी

    गिरफ्तार मुख्य आरोपी तरवरपुर धान खरीदी सोसायटी के पूर्व प्रबंधक नेतराम साहू ने पूछताछ में बताया कि “तुलसी साहू और उसका बेटा नरेंद्र उर्फ पप्पू, मेरे खिलाफ धान खरीदी में अनियमितता को लेकर कोर्ट में परिवाद कर चुके थे. मेरी नौकरी चली गई थी. कोर्ट से बहाली के बाद भी वे लोग मुझे ड्यूटी जॉइन नहीं करने दे रहे थे. इसी कारण मैंने पप्पू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.”

    यह आदमी मुझे परेशान कर रहा

    नेतराम ने अपने साले सुनील साहू को हत्या की सुपारी दी और व्हाट्सएप पर पप्पू की तस्वीर भेजते हुए कहा, “ यह आदमी मुझे बहुत परेशान कर रहा है. तुम अपने दोस्तों को लेकर इसे खत्म कर दो. तुम्हें 50 हजार रुपए दूंगा.” सुनील साहू ने अपने दोस्त शुभम पाल, गौकरण साहू और एक विधि से संघर्षरत बालक को शामिल किया. सभी आरोपी नेतराम के घर चातरखार में 3 दिन रुके. फिर 10 सितंबर की शाम चारों ने छत से लोहे के पाइप निकालकर रखे और मोटर साइकिल के नंबर प्लेट हटाकर निकल पड़े.

    पत्नी पर बुरी नजर का आरोप बना जानलेवा, कोरबा में शत्रुघ्न चौहान की हत्या से मचा हड़कंप…

    गलत युवक को मार डाला

    रात 8.30 बजे नेतराम ने फोन कर बताया – “टारगेट रोड किनारे शराब पी रहा है, वहीं उसकी बाइक खड़ी है. वहीं मार देना.” चारों आरोपी वहां पहुंचे, शराब पीने लगे और दो युवकों को बैठे देखा. शुभम ने पूछा – “तुममें से पप्पू कौन है?” जवाब मिला – “हम पप्पू नहीं हैं.” इसके बावजूद सुनील ने एक युवक (हेमप्रसाद) के सिर पर पीछे से लोहे की पाइप से दो वार किए और शुभम ने उसके सीने व चेहरे पर हमला किया. साथ बैठे हेमचंद साहू किसी तरह भाग निकला. दरअसल, जिसे मारना था, वो पप्पू नहीं था. सुपारी किलर ने नशे में गलत युवक को मार डाला.

    हत्या के बाद की फोन पर पुष्टि

    हत्या के बाद सुनील ने नेतराम को फोन कर बताया – “जिसे मारना था, उसे मार दिए हैं.” इसके बाद आरोपी मृतक का मोबाइल, प्रार्थी की मोटरसाइकिल और खुद की बाइक लेकर मुंगेली से होते हुए चकरभांठा, बिलासपुर चले गए. लेकिन कानून के लंबे हाथ आरोपियों तक आखिरकार पहुंच गए.

    Durg Girl Rape Murder: दुर्ग में दरिंदगी की हदें पार! रेप के बाद महिला की हत्या, खेत के मेड़ में मिली लाश

    पहुंच गए कानून के लंबे हाथ

    मुखबिर की सूचना पर सुनील साहू को ग्राम झझपुरीकलां से हिरासत में लिया गया. पूछताछ में उसने पूरी साजिश कबूल की.इसके बाद शुभम पाल, गौकरण साहू और विधि से संघर्षरत बालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया. सभी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो लोहे की पाइप, लूटा गया मोबाइल और मोटर साइकिल,वारदात में प्रयुक्त बोलेरो वाहन (CG-28 N-4552) भी बरामद कर लिए गए.

    पांच के खिलाफ हुई कानूनी कार्रवाई

    सभी आरोपियों पर थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में अपराध क्रमांक 53/2025 के तहत धारा 103(1), 309(4), 238, 61(2)(A), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में 43 वर्षीय नेतराम साहू निवासी सिल्ली, हाल झगरहट्टा, 20 वर्षीय सुनील साहू निवासी पौनी पौंसेरा, थाना पंडरिया, 18 वर्षीय शुभम पाल वार्ड 15, चकरभांठा, 20 वर्षीय गौकरण साहू निवासी बड़े पौनी, थाना फास्टरपुर और एक विधि से संघर्षरत बालक (गोपनीय) नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है.

    अनोखा मामला: IAS अफसर खुद गिरफ्तारी देने को तैयार, फिर भी नहीं उठा रही पुलिस कोई कदम

    आरोपियों से जप्त सामग्री

    आरोपियों के कब्जे से दो लोहे के पाइप, मृतक का मोबाइल, प्रार्थी की मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के अलावा षड्यंत्रकारी नेतराम की बोलेरो को जब्त किया गया. मामले के निराकरण में फास्टरपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरिजाशंकर यादव के अलावा साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर सहित समस्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleमणिपुर में उग्रवादियों का हमला: असम राइफल्स के जवानों पर फायरिंग, बस्तर के दो जवान शहीद
    Next Article एनडीए में सीटों को लेकर विवाद जारी, जदयू का बड़ा भाई होने का दावा

    Related Posts

    CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – शादीशुदा बहन को अनुकंपा नियुक्ति से नहीं कर सकते वंचित, सरकारी आदेश रद्द

    August 6, 2026

    NH-130 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने इनोवा को मारी टक्कर; महिला की मौत, 4 की हालत गंभीर

    August 6, 2026

    कोरबा: AI जनरेटेड फोटो से शुरू हुई नजदीकियां, शादी का वादा कर एक साल तक करता रहा शारीरिक शोषण; आरोपी गिरफ्तार

    August 6, 2026
    Top Posts

    Korba News: भौकाल बाइकर्स गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले 8 युवक गिरफ्तार

    August 6, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – शादीशुदा बहन को अनुकंपा नियुक्ति से नहीं कर सकते वंचित, सरकारी आदेश रद्द

    By Industrial ImpactAugust 6, 2026

    बिलासपुर:  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट…

    NH-130 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने इनोवा को मारी टक्कर; महिला की मौत, 4 की हालत गंभीर

    August 6, 2026

    कोरबा: AI जनरेटेड फोटो से शुरू हुई नजदीकियां, शादी का वादा कर एक साल तक करता रहा शारीरिक शोषण; आरोपी गिरफ्तार

    August 6, 2026

    Korba News: भौकाल बाइकर्स गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले 8 युवक गिरफ्तार

    August 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – शादीशुदा बहन को अनुकंपा नियुक्ति से नहीं कर सकते वंचित, सरकारी आदेश रद्द

    August 6, 2026

    NH-130 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने इनोवा को मारी टक्कर; महिला की मौत, 4 की हालत गंभीर

    August 6, 2026

    कोरबा: AI जनरेटेड फोटो से शुरू हुई नजदीकियां, शादी का वादा कर एक साल तक करता रहा शारीरिक शोषण; आरोपी गिरफ्तार

    August 6, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.