Close Menu
    What's Hot

    SECL कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा: 150 फीट गहरी खाई में पलटा डंपर, कर्मचारी की मौत

    June 21, 2026

    कोरिया तिहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा: फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाने वाले 4 आरोपियों ने किया सरेंडर

    June 20, 2026

    अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर और स्टाफ से अभद्रता के आरोप में 3 सगे भाइयों समेत अन्य लोगों पर एफआईआर

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • SECL कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा: 150 फीट गहरी खाई में पलटा डंपर, कर्मचारी की मौत
    • कोरिया तिहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा: फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाने वाले 4 आरोपियों ने किया सरेंडर
    • अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर और स्टाफ से अभद्रता के आरोप में 3 सगे भाइयों समेत अन्य लोगों पर एफआईआर
    • सड़क पर खेल रहा था 5 साल का बच्चा, अचानक कुत्तों ने किया हमला; CCTV में कैद हुई भयावह घटना
    • पति की मौत के बाद ठगी का शिकार हुई महिला, बीमा और ट्रैक्टर बेचकर जुटाई रकम गंवाई
    • संगठन मजबूत करने की तैयारी: कांग्रेस जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग आज से, राहुल गांधी देंगे मार्गदर्शन
    • कोरबा : शादी के कुछ ही दिनों बाद नवविवाहिता की मौत, परिजनों के शक पर कब्र से निकाला गया शव
    • आकाशीय बिजली गिरने से छात्रा की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम; पुलिस ने शुरू की जांच
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»जिला परिवहन कार्यालय में अनाधिकृत लोगों का जमावड़ा, मूकदर्शक बना अधिकारी?
    CHHATTISGARH

    जिला परिवहन कार्यालय में अनाधिकृत लोगों का जमावड़ा, मूकदर्शक बना अधिकारी?

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactAugust 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कोरबा – जिला परिवहन कार्यालय में अनाधिकृत लोगों का जमावड़ा दिन रात लगा रहता है जिसकी बानगी भी हर रोज देखने को मिल रही है। शाम के वक्त अधिकांशतः उन लोगों की भीड़ रहती है जो परिवहन कार्यालय के सामने अवैध कब्जा कर दुकानों का संचालन कर रहे हैं और कथित एजेंट बनकर कार्यालय के कामों में अपनी सीधी दखल देते हैं।

    पिछले खबरों में आपने देखा था कि किस तरह से परिवहन निरीक्षक अतुल तिवारी द्वारा अपने पद एवं अधिकार का दुरुपयोग करते हुए चंदन नाम के एक अनाधिकृत व्यक्ति को अपने कमरे में बैठाकर कार्य करा रहे हैं जिसे पूछने पर वह अपना ड्राइवर बताता है। यह सिलसला अभी भी जारी है जिसको देखकर मन में सवाल भी उठने लगा है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है?

    इसके अलावा बाबू विकास ठाकुर द्वारा भी कथित एजेंटों को पनाह देने में पीछे नहीं है। इन बातों के सामने आने के बाद भी परिवहन अधिकारी द्वारा ना तो कोई ठोस कार्यवाही की जा रही है और ना ही इस पर विराम लगाने की पहल की जा रही है। इससे यह कहना गलत नहीं होगा कि ये सब अधिकारी के इशारों पर किया जा रहा है।

    कार्यालय में गेट के सामने एक चपरासी भी तैनात की गई है जिसको सब लोग बड़े के नाम से पुकारते है जो पिछले लगभग 10 सालों से इस कार्यालय में काम कर रहा है। ऐसे में एक कर्मचारी के मौजूद होने के बाद भी ऐसे लोगों को प्रवेश कैसे और किसके कहने पर मिल रहा है या फिर वह अपने कर्तव्यों के विपरीत ऐसे लोगों को आने-जाने में रोक-टोक की बजाए सहयोग करता हैं? उन्हें खुला संरक्षण देता है? बड़ा सवाल है।

    इस तरह अनाधिकृत लोगों की गतिविधियों से परिवहन कार्यालय की सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा और गोपनीयता पर सवाल खड़े होने लगा है। आखिरकार क्या कारण है कि ऐसे लोगों को कार्यालय के अंदर प्रवेश होने से नहीं रोका जा रहा है? ऐसे लोगों के पीछे किसका संरक्षण प्राप्त है जो खुलेआम अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कमरों में दस्तक दे रहे हैं।

    परिवहन कार्यालय है या फिर घूमने की जगह?

    परिवहन कार्यालय में जिस तरह से अनाधिकृत लोगों/ कथित एजेंटो की भीड़ हर दिन लगी रहती है और ऐसे लोगों को जो प्रवेश दिया जा रहा है जिसके कारण कार्यालय अंदर भीड़ – भाड़ और शोर – शराबा भी होता रहता है। इस दृश्य को देखकर ऐसा लगता है कि यह कोई सरकारी कार्यालय है भी या नहीं या फिर कोई घूमने के लिए बनाया गया गार्डन है? यह बड़ा सवाल है।

    आम लोगों के लिए खिड़की और कथित एजेंटों को सीधे कमरे में मिलता है प्रवेश

    इस परिवहन कार्यालय में अलग अलग लोगों के लिए अलग तरह के व्यवहार किए जाते है। अक्सर देखने को मिलता है कि बिना एजेंट के आए लोगों को कार्यालय के गेट में तैनात चपरासी द्वारा खिड़की का रास्ता दिखा दिया जाता है जो अपने कामों को कराने के लिए एक खिड़की से दूसरी खिड़की की ओर झांकते रहते हैं वहीं कथित एजेंटों को बिना रोक टॉक किए सीधे अधिकारी एवं कर्मचारियों के केबिन के अंदर प्रवेश दिया जाता है। यह सब अधिकारी से छुपा भी नहीं है। आखिर ऐसा भेदभाव लोगों के साथ क्यों हो रहा है क्या इसकी सुध अधिकारी को नहीं लेनी चाहिए? लोगों के मन में आया सवाल है।

    कोरबा जिला परिवहन कार्यालय की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा की मौजूदगी में यह सारा चीज हो रहा है। ऐसे में इस पूरे दृश्य को देखकर एक कहावत याद आ गई। कहावत है कि सैया भए कोतवाल तो डर किस बात की।

    एक तरफ जहां पूरे प्रदेश में बीजेपी सुशासन सरकार का दावा कर रही है वहीं दूसरी तरफ जिला परिवहन कार्यालय कोरबा में अधिकारी ने सरकार के इस दावों को ही गलत ठहराने में लगी हुई है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन शिकायत के बाद ऐसे भ्रष्ट अधिकारी के ऊपर कब और किस तरह की कार्रवाई करती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleटैरिफ वॉर पर ट्रंप के सलाहकार का बयान: बोले- ‘अगर इंडिया नहीं झुका तो अंजाम भुगतना पड़ेगा’
    Next Article जिला परिवहन कार्यालय में अनाधिकृत लोगों का जमावड़ा, मूकदर्शक बना अधिकारी?

    Related Posts

    SECL कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा: 150 फीट गहरी खाई में पलटा डंपर, कर्मचारी की मौत

    June 21, 2026

    कोरिया तिहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा: फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाने वाले 4 आरोपियों ने किया सरेंडर

    June 20, 2026

    अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर और स्टाफ से अभद्रता के आरोप में 3 सगे भाइयों समेत अन्य लोगों पर एफआईआर

    June 20, 2026
    Top Posts

    सड़क पर खेल रहा था 5 साल का बच्चा, अचानक कुत्तों ने किया हमला; CCTV में कैद हुई भयावह घटना

    June 20, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    SECL कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा: 150 फीट गहरी खाई में पलटा डंपर, कर्मचारी की मौत

    By Industrial ImpactJune 21, 2026

    कोरबा जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों से कर्मचारियों में भारी…

    कोरिया तिहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा: फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाने वाले 4 आरोपियों ने किया सरेंडर

    June 20, 2026

    अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर और स्टाफ से अभद्रता के आरोप में 3 सगे भाइयों समेत अन्य लोगों पर एफआईआर

    June 20, 2026

    सड़क पर खेल रहा था 5 साल का बच्चा, अचानक कुत्तों ने किया हमला; CCTV में कैद हुई भयावह घटना

    June 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    SECL कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा: 150 फीट गहरी खाई में पलटा डंपर, कर्मचारी की मौत

    June 21, 2026

    कोरिया तिहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा: फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाने वाले 4 आरोपियों ने किया सरेंडर

    June 20, 2026

    अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर और स्टाफ से अभद्रता के आरोप में 3 सगे भाइयों समेत अन्य लोगों पर एफआईआर

    June 20, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.