नई दिल्ली। संसद में वोटर वेरिफिकेशन और कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है। कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की संभावना जताई है।
यूट्यूबर एल्विश यादव के घर फायरिंग: भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी, सट्टा प्रमोशन पर दी धमकी
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि पार्टी जरूरत पड़ने पर महाभियोग प्रस्ताव समेत सभी लोकतांत्रिक तरीकों का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। हालांकि इस पर अभी तक औपचारिक चर्चा नहीं हुई है।
सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में विपक्षी दलों ने जोरदार हंगामा किया। लोकसभा में बिहार वोटर वेरिफिकेशन को लेकर सांसदों ने “वोट चोर गद्दी छोड़” और “वी वॉन्ट जस्टिस” जैसे नारे लगाए।
लोकसभा स्पीकर की चेतावनी के बावजूद विपक्षी सांसदों का शोरगुल जारी रहा, जिसके चलते कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक और फिर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। इसी तरह राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।
इस हंगामे के बीच आज लोकसभा में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा की सफलता पर विशेष चर्चा प्रस्तावित थी। लेकिन विपक्ष के विरोध के चलते चर्चा अधर में लटक गई।


