नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया। 24 मिनट के संबोधन में उन्होंने आतंकवाद, कश्मीर रेल प्रोजेक्ट, विकास, लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
10 घंटे की सीमा लांघी, DGCA ने एयर इंडिया को दी चेतावनी
राष्ट्रपति ने कहा कि इस साल पहलगाम हमला कायराना और अमानवीय था। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सीमा पार आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत मिशन की परीक्षा का अवसर भी बताया।
द्रौपदी मुर्मू ने कश्मीर घाटी में रेल सेवा शुरू होने को बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि इससे व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत 55 करोड़ लोगों को लाभ मिलने का जिक्र किया और लोकतंत्र व संविधान की महत्ता पर जोर दिया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति हैं और इस पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। 64 वर्षीय मुर्मू ने साल 2022 में देश में सबसे कम उम्र में राष्ट्रपति बनने का रिकॉर्ड भी बनाया।


