नई दिल्ली, 1 अगस्त 2025 // कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक बार फिर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीखी चेतावनी दी। संसद से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में राहुल ने कहा,
25 फीसदी टैरिफ से खुली विपक्ष की रणनीति की पोल: ट्रंप की नाराजगी बनी सरकार की ताकत
“चुनाव आयोग वोटों की चोरी करा रहा है। हमारे पास एटम बम है, जब फटेगा तो चुनाव आयोग बचेगा नहीं।”
उन्होंने सीधे तौर पर चुनाव आयोग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा,
“वोट चुराने वालों को हम नहीं छोड़ेंगे। आप हिंदुस्तान के खिलाफ काम कर रहे हैं, ये देशद्रोह है। चाहे आप कहीं भी हों, रिटायर भी हो जाएं, हम आपको ढूंढ निकालेंगे।”
9 दिनों में दूसरी बार दी चेतावनी
यह पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर हमला बोला है। 24 जुलाई को भी उन्होंने कहा था,
“अगर आपको लगता है कि आप इससे बच निकलेंगे, तो ये आपकी गलतफहमी है। हम आपको बच के जाने नहीं देंगे।”
सियासी हलचल तेज
राहुल गांधी के इस बयान से सियासी पारा चढ़ गया है। बीजेपी ने उनके बयान को संवैधानिक संस्थाओं पर हमला बताया है, जबकि कांग्रेस का कहना है कि यह बयान लोकतंत्र की रक्षा के लिए दिया गया है।


