नई दिल्ली, 1 अगस्त 2025। अगस्त की शुरुआत के साथ आम जनता से जुड़े कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका असर सीधे आपकी जेब और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ने वाला है। इनमें गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव से लेकर डिजिटल भुगतान यानी UPI से जुड़ी पाबंदियां और एयर ट्रैवल खर्च में इजाफा तक शामिल हैं। यहां जानिए अगस्त में लागू हुए 5 बड़े बदलाव—
1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹34.50 सस्ता
आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है।
-
दिल्ली में इसकी कीमत ₹33.50 घटकर ₹1631.50 हो गई है।
-
कोलकाता में यह ₹34.50 सस्ता होकर ₹1769 में मिलेगा।
हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
2. UPI एप्स पर नए नियम लागू
-
अब एक दिन में किसी एक UPI ऐप से अधिकतम 50 बार ही बैलेंस चेक किया जा सकता है।
-
ऑटो-पे ट्रांजैक्शन अब पूरे दिन नहीं होंगे। ये केवल सुबह 10 से दोपहर 1 बजे और शाम 5 से रात 9:30 बजे के बीच प्रोसेस नहीं किए जाएंगे।
-
अगर कोई ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है तो उसका स्टेटस सिर्फ 3 बार और हर बार 90 सेकेंड के अंतराल में ही चेक किया जा सकेगा।
-
चार्जबैक मामलों में बैंक को अब NPCI से दोबारा अनुमति नहीं लेनी होगी, जिससे विवाद समाधान तेज होगा।
3. SBI क्रेडिट कार्ड पर इंश्योरेंस कवर बंद
11 अगस्त से SBI के कुछ को-ब्रांडेड कार्ड्स जैसे ELITE और PRIME पर मिलने वाला फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर बंद किया जा रहा है।
अब तक इन कार्ड्स पर 50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर मिलता था।
4. एविएशन टर्बाइन फ्यूल महंगा, फ्लाइट टिकटों पर असर
ATF (Aviation Turbine Fuel) के दाम 2677.88 रुपये प्रति किलोलीटर यानी लगभग 3% बढ़ा दिए गए हैं।
अब इसकी कीमत ₹92,021.93 प्रति 1000 लीटर हो गई है। इसका सीधा असर हवाई यात्रा के किराए पर पड़ सकता है।
5. ग्राहकों को डिजिटल ट्रांजैक्शन में बदलाव महसूस होंगे
UPI और कार्ड धारकों के लिए लागू ये नियम डिजिटल भुगतान की आदतों में बदलाव ला सकते हैं। बार-बार बैलेंस चेक करने वाले ग्राहकों को सीमित सुविधा मिलेगी, वहीं ऑटो ट्रांजैक्शन के समय निर्धारण से पेमेंट की प्लानिंग जरूरी होगी।


