भिवानी। रविवार को हरियाणा के भिवानी जिले के ढाणी मांहू गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने एक मुस्लिम परिवार के दो घरों में आग लगा दी। उपद्रवियों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और सारा सामान बाहर फेंककर आग के हवाले कर दिया।
अमरनाथ यात्रा – तीसरे दिन 21 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बस हादसे में 36 यात्री घायल
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घर का पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कोई भी सदस्य वहां नहीं मिला।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, मगर किसी ने कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। गांव में चर्चा है कि इस परिवार के एक युवक ने राजस्थान से एक लड़की से विवाह किया था, जिससे विवाद और तनाव की स्थिति बनी। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


