नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष यात्री और वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से नई तस्वीरें शनिवार को सामने आई हैं। इन तस्वीरों में शुभांशु ISS के कपोला मॉड्यूल की खिड़की से पृथ्वी का नजारा करते और उसकी फोटोग्राफी करते नजर आ रहे हैं।
ये शानदार तस्वीरें इसरो, केंद्र सरकार और अमेरिकी स्पेस कंपनी एक्सियम ने संयुक्त रूप से जारी की हैं। कपोला मॉड्यूल एक गुंबदनुमा ऑब्जर्वेशन डेक है, जिसमें कुल 7 खिड़कियां होती हैं। इसे खास तौर पर बाहरी अंतरिक्ष और पृथ्वी पर नजर रखने के लिए डिजाइन किया गया है।
शुभांशु शुक्ला 25 जून को 4 अंतरिक्ष यात्रियों की टीम के साथ ISS के लिए रवाना हुए थे और 28 घंटे के सफर के बाद 26 जून को शाम 4:01 बजे स्पेस स्टेशन पर पहुंचे। आज उन्हें ISS पर गए 9 दिन पूरे हो चुके हैं। वे ISS पर जाने वाले पहले भारतीय और अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।
अमरनाथ यात्रा – तीसरे दिन 21 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बस हादसे में 36 यात्री घायल


