कोरबा : जिले के अमलडीहा क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब अमरकंटक से जमनीपाली की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक होटल की दीवार से टकरा गई।
कोरबा: डूमरकछार में अवैध चंगाई सभा पर बवाल, हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर रुकवाई गतिविधि
कटघोरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बाइक क्रमांक **CG 12 BS 6267** पर दो युवक सवार थे। दोनों अमरकंटक से कोरबा के जमनीपाली की ओर जा रहे थे। अमलडीहा के पास पहुंचने पर बाइक की गति काफी तेज थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बाइक सीधे श्याम होटल की दीवार से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोरबा: यादव समाज का केंद्र से आग्रह, रावत जाति को OBC सूची में शामिल करने की अपील
घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल घायल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।
अब बोर्ड परीक्षा देना होगा महंगा! 10वीं-12वीं की फीस में बड़ी बढ़ोतरी, 800 रुपये करना होगा भुगतान
सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस मृतक और घायल युवक की पहचान तथा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।
अब बोर्ड परीक्षा देना होगा महंगा! 10वीं-12वीं की फीस में बड़ी बढ़ोतरी, 800 रुपये करना होगा भुगतान


