लखनऊ/बलरामपुर। उत्तर प्रदेश ATS ने बलरामपुर जिले में छापा मारकर 50 हजार रुपए के इनामी अभियुक्त जमालुद्दीन उर्फ झांगुर बाबा और नीतू उर्फ नसरीन को गिरफ्तार किया है। दोनों पर बहुस्तरीय अवैध धर्मांतरण गिरोह चलाने का आरोप है।
मॉस्को पर यूक्रेन का पलटवार, रूस के प्रमुख एयरबेस पर घातक हमला करने का दावा
ATS की जांच में यह खुलासा हुआ है कि गिरोह ‘प्यार, पैसा और पहचान’ का लालच देकर धर्मांतरण कराता था। झांगुर बाबा हिंदू लड़कियों के पास मुस्लिम युवकों को हिंदू बनाकर भेजता और धोखे से या डराकर निकाह करवा देता था। बताया जा रहा है कि झांगुर बाबा अब तक 40 बार विदेश यात्रा कर चुका है और विदेश से फंडिंग जुटाने में सक्रिय था।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गिरोह ने धर्मांतरण के लिए जाति आधारित रेट भी तय कर रखे थे। ब्राह्मण, क्षत्रिय और सिख युवतियों के धर्मांतरण पर 15 से 16 लाख रुपए, OBC वर्ग की लड़कियों पर 10 से 12 लाख और अन्य जातियों के लिए 8 से 10 लाख रुपए तक की रकम मिलती थी। यह पूरी रकम विदेशी फंडिंग से जुटाई जाती थी, जिसका इस्तेमाल धर्मांतरण और संपत्ति खरीद में होता था।
ATS ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लखनऊ स्थित ATS थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और विदेशी फंडिंग की जांच जारी है।


