Close Menu
    What's Hot

    मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक पर चाकू से हमला; इलाज के दौरान मौत

    August 30, 2026

    बिलासपुर के खपरगंज में तनाव के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, 16 संदिग्ध पकड़े गए

    August 30, 2026

    रेत से भरे ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; पिता ने अवैध परिवहन का लगाया आरोप

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक पर चाकू से हमला; इलाज के दौरान मौत
    • बिलासपुर के खपरगंज में तनाव के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, 16 संदिग्ध पकड़े गए
    • रेत से भरे ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; पिता ने अवैध परिवहन का लगाया आरोप
    • नेपाल की बाढ़ में मौत को बेहद करीब से देखा, चाय के लिए रुके 5 दोस्त ऐसे बचे; रायपुर लौटे दिनेश ने बताया रूह कंपाने वाला मंजर
    • बिलासपुर बवाल पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दोनों गुटों के खिलाफ दंगे का केस दर्ज
    • शिक्षिका से दुष्कर्म मामले में आरोपी को उम्रकैद, शादी का कार्ड देने के बहाने घर में घुसा था
    • मिल्क पावडर वाले एनालॉग पर बैन का असर, बढ़ी पनीर की डिमांड, कीमतों में 50 रुपए तक उछाल
    • CG- जमीन विवाद में दंपती पर जानलेवा हमला, पत्नी की मौत; पति गंभीर रूप से घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»Desh - Videsh»सरहद के पास पाकिस्‍तान के फुस्‍स ‘पटाख़ों’ का अंबार, डिफ्यूज करने में जुटी इंडियन आर्मी
    Desh - Videsh

    सरहद के पास पाकिस्‍तान के फुस्‍स ‘पटाख़ों’ का अंबार, डिफ्यूज करने में जुटी इंडियन आर्मी

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactMay 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कश्‍मीर: विध्वंसक धमाके, फिजाओं में बारूद की गंध… सीन जंग जैसा है! लेकिन ठहरिए, ये कोई जंग नहीं है, बल्कि पाकिस्तान की कायरता के प्रमाण हैं, जिनका वजूद बॉम्ब स्क्वाड की टीम मिटाने में लगी है. ऑपरेशन सिंदूर से डरे पाकिस्तान ने भारत पर नाकाम हमले किए कई मिसाइलें दागी ज्यादातर को भारत ने मार गिराया, जो बचीं वो पाकिस्तान की तरह फुस्स साबित हुईं. जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती गांवों में ऐसे बम गोले का अंबार लगा है. बिना फटे इसी गोला-बारूद को क्‍लीयर करने का अभियान जम्मू कश्मीर के सरहदी इलाकों में चल रहा है.

    ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर कई मिसाइलें दागी. ज्यादातर मिसाइलें भारत ने मार गिराई थी, लेकिन कुछ फुस्स साबित हुईं. जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती गांवों में ऐसे ही फुस्स बमों का अंबार लगा है, जिन्हें क्लियर करने का मिशन चल रहा है. पुंछ, राजौरी और सांबा से सटे बॉर्डर पर ये अभियान चल रहा है. बॉम्ब स्क्वॉड का दस्ता, बिना फटे बिना को डिफ्यूज करने में जुटा है, ताकि कोई अनहोनी न हो. ऑपरेशन सिंदूर से घबराए पाकिस्तान ने भारत के रिहायशी इलाकों में फायरिंग की थी. गोलीबारी में 23 लोगो की जान चली गई थी, जबकि 50 से ज्यादा घायल हुए थे.

    Latest and Breaking News on NDTV

    बॉम्ब स्क्वाड ‘सफाई’ में जुटा…

    • सरहद के पास पाक के ‘पटाख़ों’ का अंबार
    • पाक के कई हथियार फुस्स साबित हुए थे
    • ज़्यादातर मिसाइलें भारत ने मार गिराई थीं
    • बिना फटे गोला-बारूद को हटाने के लिए अभियान जारी
    • लोगों को संदिग्‍ध वस्‍तुओं का न छूने के निर्देश

    सीमावर्ती गांवों में पाकिस्तान द्वारा दागे गए बिना फटे गोला-बारूद को नष्ट करने के लिए सेना और पुलिस बॉम्ब स्क्वाड ने एक बड़ी कवायद शुरू की है. चीफ सेक्रेटरी अटल डुल्लू ने बताया कि वे हालात पर नजर रख रहे हैं और सुरक्षा एजेंसियों से मंजूरी मिलने के बाद विस्थापित सीमावर्ती निवासियों की वापसी में सुविधा प्रदान करेंगे. उन्होंने कहा कि वे उन लोगों को शीघ्र मुआवजा भी सुनिश्चित करेंगे जिनके घर नागरिक क्षेत्रों पर अंधाधुंध गोलाबारी में क्षतिग्रस्त हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी)और जम्मू और सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों में विशेषज्ञों ने दर्जनों विस्फोटक नष्ट किए, जहां सात मई से 10 मई तक सीमा पार से भारी गोलाबारी और ड्रोन हमले हुए थे.

    Latest and Breaking News on NDTV

    पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की तीव्रता सात मई को बढ़ गई थी, जब भारतीय सशस्त्र बलों ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सीमा पार नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे. पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे.  पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन पहलगाम आतंकवादी हमले के तुरंत बाद उत्तरी कश्मीर से शुरू हो गया था और यह जम्मू संभाग में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास के क्षेत्रों तक फैल गया, जिसके जवाब में भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की.

    Latest and Breaking News on NDTV

    सीमा पार से की गई गोलाबारी में 28 लोग मारे गए और 50 से अधिक लोग घायल हो गए. इस गोलाबारी की वजह से दो लाख से अधिक सीमावर्ती निवासियों को घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर शरण लेनी पड़ी. पिछले तीन दिन में इनमें से काफी लोग अपने गांव लौट चुके हैं. हालांकि, कई लोग अब भी सरकार द्वारा स्थापित राहत शिविरों में अधिकारियों की हरी झंडी का इंतजार कर रहे हैं. चीफ सेक्रेटरी अटल डुल्लू ने हालात का आकलन करने के लिए गोलाबारी से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करा रहे पीड़ितों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.

    Latest and Breaking News on NDTV

    सेना के अधिकारियों ने बताया कि सेना और पुलिस के दल गांव-गांव जाकर पाकिस्तान की ओर से दागे गए बिना फटे गोला-बारूद का पता लगा रहे हैं और उसे निष्क्रिय कर रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि अभियान सोमवार दोपहर को शुरू किया गया था और विशेषज्ञ नियंत्रित विस्फोट करके बिना फटे गोलों को नष्ट कर रहे हैं. पुलिस ने पहले ही लोगों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुएं और अपनी सुरक्षा के लिए निकटतम थाने या सुरक्षा प्रतिष्ठान को इसकी सूचना दें.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleक्रेडिट कार्ड: सुविधा या कर्ज का जाल? जानें कैसे करें समझदारी से इस्तेमाल
    Next Article विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये, पाकिस्तान के हिस्से फिर आए चिल्लर

    Related Posts

    नेपाल में फ्लैश फ्लड का कहर! 734 लोगों की मौत, 2498 अब भी लापता

    August 30, 2026

    तिब्बत-नेपाल सीमा पर फिर टूटा ताल, चीन ने रोका रेस्क्यू ऑपरेशन; लोगों को 1 KM दूर जाने की सलाह

    August 28, 2026

    Nepal Flash Floods Updates: नेपाल में कुदरत का कहर! बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, 157 की मौत और 750 से ज्यादा लोग लापता

    August 27, 2026
    Top Posts

    मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक पर चाकू से हमला; इलाज के दौरान मौत

    August 30, 2026

    बिलासपुर के खपरगंज में तनाव के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, 16 संदिग्ध पकड़े गए

    August 30, 2026

    रेत से भरे ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; पिता ने अवैध परिवहन का लगाया आरोप

    August 30, 2026

    नेपाल की बाढ़ में मौत को बेहद करीब से देखा, चाय के लिए रुके 5 दोस्त ऐसे बचे; रायपुर लौटे दिनेश ने बताया रूह कंपाने वाला मंजर

    August 30, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक पर चाकू से हमला; इलाज के दौरान मौत

    By Industrial ImpactAugust 30, 2026

    दुर्ग:  छत्तीसगढ़ के भिलाई से हत्या की एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई…

    बिलासपुर के खपरगंज में तनाव के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, 16 संदिग्ध पकड़े गए

    August 30, 2026

    रेत से भरे ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; पिता ने अवैध परिवहन का लगाया आरोप

    August 30, 2026

    नेपाल की बाढ़ में मौत को बेहद करीब से देखा, चाय के लिए रुके 5 दोस्त ऐसे बचे; रायपुर लौटे दिनेश ने बताया रूह कंपाने वाला मंजर

    August 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक पर चाकू से हमला; इलाज के दौरान मौत

    August 30, 2026

    बिलासपुर के खपरगंज में तनाव के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, 16 संदिग्ध पकड़े गए

    August 30, 2026

    रेत से भरे ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; पिता ने अवैध परिवहन का लगाया आरोप

    August 30, 2026
    Most Popular

    मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक पर चाकू से हमला; इलाज के दौरान मौत

    August 30, 2026

    बिलासपुर के खपरगंज में तनाव के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, 16 संदिग्ध पकड़े गए

    August 30, 2026

    रेत से भरे ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; पिता ने अवैध परिवहन का लगाया आरोप

    August 30, 2026
    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.