Close Menu
    What's Hot

    तिब्बत-नेपाल सीमा पर फिर टूटा ताल, चीन ने रोका रेस्क्यू ऑपरेशन; लोगों को 1 KM दूर जाने की सलाह

    August 28, 2026

    विष्णु भईया संग रक्षाबंधन: मुख्यमंत्री निवास से LIVE देखें खास पल

    August 28, 2026

    50 लाख की चोरी का पर्दाफाश! टीएमसी झिलमिली साइड स्टोर कांड में 4 आरोपी पकड़े गए

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तिब्बत-नेपाल सीमा पर फिर टूटा ताल, चीन ने रोका रेस्क्यू ऑपरेशन; लोगों को 1 KM दूर जाने की सलाह
    • विष्णु भईया संग रक्षाबंधन: मुख्यमंत्री निवास से LIVE देखें खास पल
    • 50 लाख की चोरी का पर्दाफाश! टीएमसी झिलमिली साइड स्टोर कांड में 4 आरोपी पकड़े गए
    • रक्षाबंधन पर कोरबा जेल में दिखा भाई-बहन का प्यार, राखी बांध बहनों ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना
    • कटघोरा में हाथियों का आतंक जारी, रात में खेतों में घुसे दल ने फसल को पहुंचाया भारी नुकसान
    • सक्ती में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, छलांग की आशंका से मचा हड़कंप
    • नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़ का कहर, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता समेत 80 लोग लापता
    • छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून! कई जिलों में बारिश-वज्रपात की चेतावनी, जानें 5 दिन का अपडेट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»Desh - Videsh»Nepal Flash Floods Updates: नेपाल में कुदरत का कहर! बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, 157 की मौत और 750 से ज्यादा लोग लापता
    Desh - Videsh

    Nepal Flash Floods Updates: नेपाल में कुदरत का कहर! बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, 157 की मौत और 750 से ज्यादा लोग लापता

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactAugust 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Nepal Flash Floods Updates: नेपाल में बुधवार को आई भयानक बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है. प्रकृति ने अपना क्रूर चेहरा दिखाया है, अपनी ताकत दिखाई है. अबतक लगभग 160 लोगों की मौत हो चुकी है, करीब 750 लोग अब भी लापता हैं. लापता लोगों में 133 भारतीय हैं. भोटे कोशी नदी में आया भयंकर सैलाब और भूस्खलन अपने साथ लोगों, घरों, गाड़ियों और पुल जैस जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर को बहा ले गया. लापता लोगों में विदेशी नागरिक और सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं. नेपाली अखबार ‘द काठमांडू पोस्ट’ ने यह जानकारी दी है.

    छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे झमाझम बारिश के आसार, फिर मानसून की रफ्तार पड़ेगी धीमी

    बुधवार को सुबह के समय अचानक आई इस बाढ़ ने नेपाल केतीन जिलों में भारी तबाही मचाई है. हाल के वर्षों में यह नेपाल की सबसे भयानक आपदाओं में से एक बन गई है. नेपाल पुलिस के ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में बताया कि इस भयानक बाढ़ में कम से कम 157 लोगों की मौत हुई है. यह बाढ़ तब आई जब भूस्खलन के कारण भोटे कोशी नदी की सहायक नदी ल्हेंडे का रास्ता बंद हो गया. इसके बाद पानी का तेज बहाव चीन की सीमा के पास रसुवागढ़ी के नजदीक तिमुरे इलाके में पहुंचा. फिर पानी स्याफ्रुबेसी और आसपास की दूसरी बस्तियों की ओर तेजी से बहने लगा. इलाके में बारिश भी नहीं हो रही थी. इसलिए लोगों को बाढ़ आने की कोई चेतावनी नहीं मिली और उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला. नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के मुताबिक, सैकड़ों लोग लापता हैं. इनमें 391 विदेशी नागरिक और 44 सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं. बाढ़ से जरूरी ढांचे को भी भारी नुकसान हुआ है.

    भारत कर रहा मदद

    इस बीच, नेपाल में राहत और बचाव का काम जारी है. भारत ने भी नेपाल के लिए मानवीय मदद भेजना शुरू कर दिया है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि भारत की मानवीय सहायता, आपदा राहत और मेडिकल मदद काठमांडू पहुंच गई है. जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत की मानवीय सहायता, आपदा राहत और मेडिकल मदद काठमांडू पहुंच गई है. राहत कार्यों में मदद के लिए और सहायता भेजी जा रही है.” इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ‘एक्स’ पर बताया था कि भारत ने नेपाल की मदद के लिए 10 टन मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री के साथ जरूरी दवाएं भेजी हैं. राहत अभियान के लिए भारतीय वायुसेना का C-130J विमान नेपाल भेजा गया है. यह विमान 10 टन राहत सामग्री लेकर गया है. इसमें अस्थायी टेंट, कंबल, साफ-सफाई का सामान, सोलर लैंप और दवाएं जैसी जरूरी चीजें शामिल हैं.

    अबतक क्या वजह समझ आ रही है?

    नेपाल के जल विज्ञान और मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बर्फीले भूस्खलन और उसके बाद मलबे से बनी झील के टूटने से रसुवा में भोतेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई हो सकती है. नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने ‘एक्स’ पर एक बयान में बताया कि प्लैनेट लैब्स की सैटेलाइट तस्वीरों के शुरुआती अध्ययन से पता चला है कि नेपाल-चीन सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के भूस्खलन के कारण ल्हेंडे नदी में ग्लेशियर से जुड़ी बाढ़ आई. यह घटना नेपाल-चीन रसुवागढ़ी सीमा चौकी से करीब 20 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हुई.

    हालांकि, राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता शांति महत ने कहा कि एजेंसी को शुरुआती जानकारी यह भी मिली है कि बर्फीले भूस्खलन के कारण नदी का रास्ता बंद हो गया था. यह जानकारी इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (आईसीआईएमओडी) के जरिए मिली, जिसे यह जानकारी चीन में मौजूद सूत्रों से मिली थी.

    कोरबा: फोटो खींचने पहुंचे तीन युवक देवपहरी जलप्रपात में फंसे, 15 घंटे बाद सुरक्षित रेस्क्यू

    लापता लोगों की इतनी बड़ी संख्या ने चिंता बढ़ा दी है. मौतों की संख्या बढ़ सकती है. ‘द काठमांडू पोस्ट’ के मुताबिक, बुधवार को आई यह बाढ़ नेपाल के आधुनिक इतिहास की सबसे घातक आपदाओं में से एक बन सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous ArticleH1N1 का खतरा बढ़ा: बिलासपुर में स्वाइन फ्लू के 7 मामलों से स्वास्थ्य अमला अलर्ट मोड पर
    Next Article कोरबा में 15 हाथियों का डेरा, एक सप्ताह से पहाड़ पर जमे हुए हैं गजराज

    Related Posts

    तिब्बत-नेपाल सीमा पर फिर टूटा ताल, चीन ने रोका रेस्क्यू ऑपरेशन; लोगों को 1 KM दूर जाने की सलाह

    August 28, 2026

    Gen Z को साधने में जुटी BJP, बनाई गई स्पेशल टीम; जानें कौन-कौन होंगे शामिल

    August 22, 2026

    भाजपा की नई टीम का ऐलान, नितिन नवीन ने स्मृति ईरानी और राम माधव को दी अहम जिम्मेदारी

    August 17, 2026
    Top Posts

    तिब्बत-नेपाल सीमा पर फिर टूटा ताल, चीन ने रोका रेस्क्यू ऑपरेशन; लोगों को 1 KM दूर जाने की सलाह

    August 28, 2026

    विष्णु भईया संग रक्षाबंधन: मुख्यमंत्री निवास से LIVE देखें खास पल

    August 28, 2026

    50 लाख की चोरी का पर्दाफाश! टीएमसी झिलमिली साइड स्टोर कांड में 4 आरोपी पकड़े गए

    August 28, 2026

    रक्षाबंधन पर कोरबा जेल में दिखा भाई-बहन का प्यार, राखी बांध बहनों ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना

    August 28, 2026
    Don't Miss
    Desh - Videsh

    तिब्बत-नेपाल सीमा पर फिर टूटा ताल, चीन ने रोका रेस्क्यू ऑपरेशन; लोगों को 1 KM दूर जाने की सलाह

    By Industrial ImpactAugust 28, 2026

    तिब्बत नेपाल सीमा पर दोबारा ताल फूटने के कारण चीन ने तिब्बत में बचाव अभियान…

    विष्णु भईया संग रक्षाबंधन: मुख्यमंत्री निवास से LIVE देखें खास पल

    August 28, 2026

    50 लाख की चोरी का पर्दाफाश! टीएमसी झिलमिली साइड स्टोर कांड में 4 आरोपी पकड़े गए

    August 28, 2026

    रक्षाबंधन पर कोरबा जेल में दिखा भाई-बहन का प्यार, राखी बांध बहनों ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना

    August 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    तिब्बत-नेपाल सीमा पर फिर टूटा ताल, चीन ने रोका रेस्क्यू ऑपरेशन; लोगों को 1 KM दूर जाने की सलाह

    August 28, 2026

    विष्णु भईया संग रक्षाबंधन: मुख्यमंत्री निवास से LIVE देखें खास पल

    August 28, 2026

    50 लाख की चोरी का पर्दाफाश! टीएमसी झिलमिली साइड स्टोर कांड में 4 आरोपी पकड़े गए

    August 28, 2026
    Most Popular

    तिब्बत-नेपाल सीमा पर फिर टूटा ताल, चीन ने रोका रेस्क्यू ऑपरेशन; लोगों को 1 KM दूर जाने की सलाह

    August 28, 2026

    विष्णु भईया संग रक्षाबंधन: मुख्यमंत्री निवास से LIVE देखें खास पल

    August 28, 2026

    50 लाख की चोरी का पर्दाफाश! टीएमसी झिलमिली साइड स्टोर कांड में 4 आरोपी पकड़े गए

    August 28, 2026
    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.