Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ के 40 नेता नहीं लड़ सकेंगे अगला चुनाव, निर्वाचन आयोग ने लगाया बैन

    September 5, 2026

    36 घंटे की मशक्कत के बाद NTPC कोरबा की 3 इकाइयों से फिर शुरू हुआ बिजली उत्पादन

    September 5, 2026

    नेपाल घूमने गया छत्तीसगढ़ का युवक लापता, प्रयागराज में मिला मोबाइल

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के 40 नेता नहीं लड़ सकेंगे अगला चुनाव, निर्वाचन आयोग ने लगाया बैन
    • 36 घंटे की मशक्कत के बाद NTPC कोरबा की 3 इकाइयों से फिर शुरू हुआ बिजली उत्पादन
    • नेपाल घूमने गया छत्तीसगढ़ का युवक लापता, प्रयागराज में मिला मोबाइल
    • छत्तीसगढ़ में जादू-टोना के शक में ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या, शव जलाने का भी आरोप
    • CGPSC Mains 2025 को लेकर बड़ा अपडेट, कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन पर आयोग ने साफ किया रुख
    • घर के बंटवारे को लेकर विवाद, बड़े भाई पर टांगा से किया हमला; दो महीने बाद आरोपी गिरफ्तार
    • भालू के नाखून चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, डॉग स्क्वॉड की मदद से पकड़े गए दो आरोपी
    • कोरबा में हाथियों का आतंक! सेमरहा-मड़ई में दंतैलों ने तोड़े मकान, रामपुर में धान की फसल बर्बाद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»CGPSC Mains 2025 को लेकर बड़ा अपडेट, कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन पर आयोग ने साफ किया रुख
    CHHATTISGARH

    CGPSC Mains 2025 को लेकर बड़ा अपडेट, कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन पर आयोग ने साफ किया रुख

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactSeptember 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के माध्यम से साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित अभ्यर्थियों की संख्या को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रांतियों को स्पष्ट किया है। आयोग ने कहा है कि राज्य सेवा परीक्षा-2025 में निर्धारित संख्या से कम अभ्यर्थियों का चिन्हांकन किसी त्रुटि के कारण नहीं, बल्कि निर्धारित न्यूनतम अर्हकारी अंक प्राप्त नहीं करने के कारण हुआ है।

    महिला आरक्षण के पदों पर पुरुषों की नियुक्ति गलत, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

    आयोग के अनुसार, राज्य सेवा परीक्षा-2025 के विज्ञापन की कंडिका 3 (iv) एवं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग प्रक्रिया नियम की कंडिका 7 के तहत प्रत्येक प्रश्न-पत्र में अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत तथा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 23 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। परीक्षा में कुछ अभ्यर्थियों द्वारा निर्धारित अर्हकारी अंक प्राप्त नहीं किए जाने के कारण साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित अभ्यर्थियों की संख्या वांछित संख्या से कम हो सकती है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 में भी इसी कारण 795 अभ्यर्थियों के स्थान पर कुल 608 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया गया है।

    पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं

    आयोग ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापन की कंडिका 11 (V) के अनुसार आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में पुनर्मूल्यांकन तथा पुनर्गणना का कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए किसी भी प्रश्न-पत्र के संबंध में पुनर्मूल्यांकन अथवा पुनर्गणना की प्रक्रिया नहीं की जा सकती।

    वेबसाइट पर उपलब्ध होगी मेरिट सूची और कट ऑफ

    आयोग ने बताया कि चयन परिणाम जारी होने के बाद प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों की मेरिट सूची तथा मुख्य परीक्षा की कट ऑफ आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाती है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्रारंभिक परीक्षा की ओएमआर उत्तर पत्रक तथा मुख्य परीक्षा की प्रश्न सह उत्तर पुस्तिका की प्रति प्राप्त कर अपने परीक्षा परिणाम के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    प्रश्नवार और पहचान रहित मूल्यांकन प्रक्रिया

    आयोग ने कहा कि सभी लिखित परीक्षाओं का मूल्यांकन विषय विशेषज्ञों के माध्यम से गंभीरता और निष्पक्षता के साथ कराया जाता है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में प्रश्नवार मूल्यांकन की प्रक्रिया अपनाई जाती है, जो पूरी तरह पहचान रहित होती है। इससे मूल्यांकन कार्य में शामिल किसी भी व्यक्ति के लिए यह जानना संभव नहीं होता कि संबंधित उत्तर पुस्तिका किस अभ्यर्थी की है।

    आयोग के अनुसार, प्रत्येक अभ्यर्थी की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में बड़ी संख्या में विषय विशेषज्ञ मूल्यांकनकर्ता शामिल होते हैं। निर्धारित प्रक्रिया, नियमों एवं निर्देशों के माध्यम से मूल्यांकन की शुचिता, गोपनीयता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाती है।

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 2 सितंबर को रायपुर दौरे पर, AIIMS के दीक्षांत समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

    भ्रामक जानकारी से प्रभावित न होने की अपील

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रसारित की जा रही भ्रामक जानकारियों से प्रभावित न हों। आयोग ने कहा कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के माध्यम से साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों के चिन्हांकन की प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं निर्देशों के अनुरूप पूर्णतः सही ढंग से की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleघर के बंटवारे को लेकर विवाद, बड़े भाई पर टांगा से किया हमला; दो महीने बाद आरोपी गिरफ्तार
    Next Article छत्तीसगढ़ में जादू-टोना के शक में ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या, शव जलाने का भी आरोप

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के 40 नेता नहीं लड़ सकेंगे अगला चुनाव, निर्वाचन आयोग ने लगाया बैन

    September 5, 2026

    36 घंटे की मशक्कत के बाद NTPC कोरबा की 3 इकाइयों से फिर शुरू हुआ बिजली उत्पादन

    September 5, 2026

    नेपाल घूमने गया छत्तीसगढ़ का युवक लापता, प्रयागराज में मिला मोबाइल

    September 5, 2026
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में जादू-टोना के शक में ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या, शव जलाने का भी आरोप

    September 5, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    छत्तीसगढ़ के 40 नेता नहीं लड़ सकेंगे अगला चुनाव, निर्वाचन आयोग ने लगाया बैन

    By Industrial ImpactSeptember 5, 2026

    रायपुर:  विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद नियमानुसार चुनाव खर्च (निर्वाचन व्यय) का हिसाब जमा न…

    36 घंटे की मशक्कत के बाद NTPC कोरबा की 3 इकाइयों से फिर शुरू हुआ बिजली उत्पादन

    September 5, 2026

    नेपाल घूमने गया छत्तीसगढ़ का युवक लापता, प्रयागराज में मिला मोबाइल

    September 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में जादू-टोना के शक में ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या, शव जलाने का भी आरोप

    September 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ के 40 नेता नहीं लड़ सकेंगे अगला चुनाव, निर्वाचन आयोग ने लगाया बैन

    September 5, 2026

    36 घंटे की मशक्कत के बाद NTPC कोरबा की 3 इकाइयों से फिर शुरू हुआ बिजली उत्पादन

    September 5, 2026

    नेपाल घूमने गया छत्तीसगढ़ का युवक लापता, प्रयागराज में मिला मोबाइल

    September 5, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.