कोरबा: बुधवार देर रात सर्वमंगला चौक के पास कोयला लेकर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे रेलिंग को तोड़ते हुए गार्डन में घुसकर पलट गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। जानकारी के अनुसार ट्रेलर कुसमुंडा क्षेत्र से कोयला लोड कर कनवेरी मार्ग की ओर जा रहा था। रात करीब 12 बजे के आसपास वाहन सर्वमंगला चौक से आगे मोड़ पर पहुंचा ही था कि चालक को झपकी आ गई।
CGPSC पेपर लीक केस में रिटायर्ड IAS को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
पलक झपकते ही तेज रफ्तार ट्रेलर अपना संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे लगी सुरक्षा रेलिंग को तोड़ता हुआ सीधे सर्वमंगला मंदिर के पास बने गार्डन में जा घुसा और पलट गया।हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़े। ट्रेलर में लोड पूरा कोयला गार्डन में बिखर गया। ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। स्थानीय लोगों और अन्य वाहन चालकों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया। उसे हल्की चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल भेजा गया।
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज बारिश की संभावना; IMD ने जारी किया अलर्ट


