कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र की वनांचल ग्राम पंचायत अजगरबहार के नर्मदा गांव में कथित गोहत्या की सूचना के बाद रविवार सुबह से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात नर्मदा गांव में गोवंश को काटे जाने की कथित घटना हुई। रविवार सुबह इसकी जानकारी गांव में फैलते ही सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर गोवंश का सिर, खाल और मांस के टुकड़े पड़े होने की बात कही। घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
Trending
- PM Fasal Bima Yojana 2026: फसल बीमा कराने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, किसानों से जल्द आवेदन करने की अपील
- सर्पदंश मुआवजा घोटाले में बड़ा एक्शन! बिलासपुर में दो नगर सैनिक गिरफ्तार, रैकेट की परतें खुलनी शुरू
- बाल संप्रेक्षण गृह चौकीदार हत्याकांड: फरार आरोपी विशाल चौबे पटना से गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
- बिना नंबर प्लेट बाइक पर हो रही थी गांजा तस्करी, ओडिशा से यूपी ले जाते आरोपी को पुलिस ने दबोचा
- बिलासपुर में बारिश बनी आफत: जलभराव से हजारों क्विंटल पीडीएस का खाद्यान्न खराब, वितरण व्यवस्था प्रभावित
- कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 लाख की बेशकीमती लकड़ी और क्रेन जब्त, अवैध परिवहन का खुलासा
- रेल यात्रियों को झटका… कोरबा-बिलासपुर-रायपुर रूट की 8 ट्रेनें 2 दिन तक कैंसिल, बढ़ी मुश्किलें
- Korba Loot Case: 2 लाख की लूट का खुलासा, दीपक से सोने की चेन और नकदी लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार


