भारतीय जनता पार्टी सक्ती ग्रामीण मंडल के अंतर्गत सक्ती केंद्र की बैठक एवं बूथ संगठन विस्तार अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से बूथ स्तर पर संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सरकार पर कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव मंजूर, 17 जुलाई को सदन में होगी अहम बहस
इस दौरान जिन बूथों पर आवश्यकता थी, वहाँ नए बूथ अध्यक्षों का गठन किया गया तथा बूथ समितियों का विस्तार कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया गया। सभी कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर सक्रिय संगठन खड़ा करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री टिकेश्वर गवेल जी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका बूथ संगठन है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और बूथ जितना मजबूत होगा, संगठन उतना ही सशक्त होगा।
बीजेपी MLA पुरंदर को सोशल मीडिया पर गालियां देना युवक को पड़ा भारी, पार्षद की शिकायत पर FIR दर्ज
कार्यक्रम में सक्ती केंद्र के प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।


