रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। सत्र के अंतिम दिन 17 जुलाई को इस पर चर्चा की जाएगी। सत्र के दौरान अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सदन में तीखी नोकझोंक देखने को मिली। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, ‘माननीय नेता जी, अविश्वास प्रस्ताव भी दे दिए हो और प्रश्न भी पूछ रहे हैं।’
महंत ने चंद्राकर से पूछा: दिनभर चढ़ी रहती है आपको
इस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जवाब दिया, ‘अरे यार, आप हमेशा गड़बड़ करते हो… लगता है, दिनभर चढ़ी रहती है आपको। अविश्वास प्रस्ताव किस कारण ला रहे हैं, ये अभी बताने तो दो।
बीजेपी MLA पुरंदर को सोशल मीडिया पर गालियां देना युवक को पड़ा भारी, पार्षद की शिकायत पर FIR दर्ज
अब 17 जुलाई को प्रश्नकाल और अन्य कार्य के बाद चर्चा होगी। आपको बता दें सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की सूचना मंजूर होने पर विपक्ष ने अध्यक्ष को धन्यवाद दिया।


