कोरबा : शहर के पावर हाउस रोड क्षेत्र में पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दुकान के सामने वाहन खड़ा करने से मना करने पर एक युवक के साथ उसके चचेरे भाई और दो भतीजों ने कथित तौर पर मारपीट कर दी। घटना में युवक को सिर, पेट, छाती और जांघ में चोटें आई हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित लक्ष्मण शर्मा, निवासी पावर हाउस रोड, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इलेक्ट्रिकल कार्य करते हैं। उनका चचेरा भाई रिखी मुनी शर्मा अपने परिवार के साथ उसी मकान की ऊपरी मंजिल में रहता है।
रायगढ़ में हाथी का कहर: बस्ती में घुसकर मचाया उत्पात, महिला पर हमले के बाद इलाज के दौरान मौत
मंगलवार रात करीब 8:30 बजे रिखी मुनी शर्मा ने घर जाने वाले रास्ते में अपनी कार खड़ी कर दी और दूसरी गाड़ी भी दुकान के सामने लगाने लगा। उस समय दुकान खुली होने के कारण लक्ष्मण शर्मा ने उसे वहां वाहन खड़ा करने से मना किया। शिकायत के अनुसार, वाहन हटाने की बात कहने पर रिखी मुनी शर्मा गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान उसके दोनों बेटे अनुराग शर्मा और अमित शर्मा उर्फ दीपक भी मौके पर पहुंच गए।
करंट से युवक की मौत पर फूटा लोगों का गुस्सा, नेशनल हाईवे जाम कर अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप
आरोप है कि तीनों ने मिलकर लक्ष्मण शर्मा के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। हमले में लक्ष्मण शर्मा के सिर, पेट, छाती और जांघ में चोटें आईं। पीड़ित ने बताया कि घटना के समय उनकी पत्नी सुनीता शर्मा और बेटी निधि शर्मा मौके पर मौजूद थीं और उन्होंने पूरी घटना देखी।


