कोरबा के रजगामार चौकी क्षेत्र में रविवार की सुबह लगभग 8 बजे मजदूरों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और पेड़ से जा टकराई। हादसे में वाहन में 12 से अधिक लोग सवार थे 9 मजदूर को चोंट आई है तीन की हालत गंभीर है। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ मजदूर वाहन के नीचे दब गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया। रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, रजगामार के दरगा गांव के मजदूर रोज की तरह पिकअप वाहन में सवार होकर गोढ़ी स्थित कार्बन फैक्टरी में काम करने जा रहे थे। वाहन को पिकअप चालक तेज रफ्तार से चला रहा था और यातायात नियमों को नजरअंदाज कर रहा था।
हरदी बाजार में बिहान समूह की महिलाओं को राजेश यादव ने किया कूलर वितरण
रजगामार चौकी के बनखेता गांव के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलटकर पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वाहन में दबे मजदूरों की आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीर और ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े। लोगों ने मिलकर वाहन को सीधा कर दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
कोरबा में खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, 4 ट्रैक्टर, 3 टीपर और जेसीबी जब्त, माफियाओं में मचा हड़कंप


