रायपुर : छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के चुनाव के बीच संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया को हटाकर उनकी जगह डॉ. स्मृति रंजन लेंका को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
दर्दनाक हादसा: जर्जर दीवार गिरने से दो मासूम बहनों की मौत, इलाके में मातम
हालांकि कांग्रेस की ओर से इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन 26 जून को जारी स्टार परफॉर्मर की सूची डॉ. स्मृति रंजन लेंका के हस्ताक्षर से जारी होने के बाद बदलाव की पुष्टि मानी जा रही है।
कोरबा: खरीफ 2026 में किसानों को पिछले साल के बराबर ही मिलेगा यूरिया, शासन के नए निर्देश जारी
यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के चुनाव को लेकर लगातार विवाद और अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद से ही परिसीमन को लेकर संगठन के भीतर नाराजगी देखने को मिली थी। बढ़ते विवाद के बीच नामांकन प्रक्रिया को भी स्थगित करना पड़ा था। यूथ कांग्रेस चुनाव की घोषणा 24 मई को की गई थी। इसके तहत ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर नई टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन परिसीमन को लेकर उठे विवाद के बाद नामांकन प्रक्रिया को 15 जून तक स्थगित करना पड़ा था।
इसके बाद भी विवाद थमा नहीं। हाल ही में जारी स्टार परफॉर्मर की सूची को लेकर सोशल मीडिया पर कई कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई थी। संगठन के अंदर चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे थे।


