कोरबा के जटगा चौकी क्षेत्र के लालमट्ठा घरसा चढ़ान पर शनिवार को मुरुम से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जटगा चौकी प्रभारी भीमसेन यादव स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। मृतक की पहचान बनवारी लाल पटेल पिता मोहन लाल, 40 वर्ष, निवासी जटगा धोबघट पारा के रूप में हुई है। वह पेशे से किसान था और अपने घर के लिए बरसात से पहले मुरुम लेने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर मुरुम से भरा हुआ था और लालमट्ठा घरसा के चढ़ान पर चढ़ते समय अचानक अनियंत्रित हो गया। चढ़ाव ज्यादा होने के कारण ट्रैक्टर पीछे की ओर पलट गया और चालक बनवारी लाल उसमें दब गया। ट्रैक्टर में सवार एक अन्य व्यक्ति भी हादसे में घायल हो गया।
Trending
- अचानकमार टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित वन क्षेत्र में घुसा युवक, शावकों संग घूम रही बाघिन ने किया जानलेवा हमला
- कोरबा : मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 93.18% पहुंचा, हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा 20,613 क्यूसेक पानी
- करतला में 10 हाथियों के दल की दस्तक, रिंगनिया सर्किल पहुंचा झुंड; वन विभाग अलर्ट
- कोरबा: अस्पताल के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, घटना से मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच
- कोरबा: फोटो खींचने पहुंचे तीन युवक देवपहरी जलप्रपात में फंसे, 15 घंटे बाद सुरक्षित रेस्क्यू
- छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई क्षेत्रों में जमकर बारिश, 48 घंटे तक बरसेंगे बादल
- CG में अब बच्चे पढ़ेंगे अपनी संस्कृति का इतिहास, 6वीं से 12वीं तक कला-संस्कृति के पाठ होंगे शामिल
- बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…


