Close Menu
    What's Hot

    रिश्वत नहीं दी तो अटकाई फाइलें! कटघोरा SDM कार्यालय पर भूविस्थापितों का हंगामा

    May 20, 2026

    कोरबा को मिली “नेक्स्ट जेन CG Dial-112” की सौगात, जिले में शामिल हुए 22 हाईटेक वाहन

    May 20, 2026

    महिला की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, छेड़छाड़ और धमकी देने वाला आरोपी जेल भेजा गया

    May 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रिश्वत नहीं दी तो अटकाई फाइलें! कटघोरा SDM कार्यालय पर भूविस्थापितों का हंगामा
    • कोरबा को मिली “नेक्स्ट जेन CG Dial-112” की सौगात, जिले में शामिल हुए 22 हाईटेक वाहन
    • महिला की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, छेड़छाड़ और धमकी देने वाला आरोपी जेल भेजा गया
    • कोरबा में पुरानी रंजिश पर खूनी बवाल, घर में घुसकर महिलाओं-बच्चों से मारपीट
    • दुर्ग और बिलासपुर में भी लागू होगी कमिश्नर सिस्टम, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिए संकेत
    • BREAKING: पुलिस आरक्षकों के प्रमोशन पर हाईकोर्ट सख्त, अंतिम आदेश जारी करने पर रोक
    • महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 11 परियोजना अधिकारी समेत 30 पर्यवेक्षकों के तबादले
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों की फीस में बढ़ोतरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»BREAKING: पुलिस आरक्षकों के प्रमोशन पर हाईकोर्ट सख्त, अंतिम आदेश जारी करने पर रोक
    CHHATTISGARH

    BREAKING: पुलिस आरक्षकों के प्रमोशन पर हाईकोर्ट सख्त, अंतिम आदेश जारी करने पर रोक

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactMay 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बिलासपुर : छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट ने प्रदेश में चल रही पुलिस कॉन्स्टेबल प्रमोशन को लेकर अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस पीपी साहू ने पदोन्नति के संबंध में अंतिम आदेश जारी करने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है, पदोन्नति की प्रक्रिया जारी रह सकती है, लेकिन याचिका की अगली सुनवाई तक पदोन्नति आदेश जारी नहीं किए जाएंगे। 72 आरक्षकों द्वारा दायर याचिका की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट के सिंगल बेंच ने अंतरिम आदेश जारी किया है।

    महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 11 परियोजना अधिकारी समेत 30 पर्यवेक्षकों के तबादले

    छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में आरक्षकों की प्रमोशन प्रक्रिया जारी है। इस प्रक्रिया में नियमों के पालन नहीं होने का आरोप लगाया गया है। कोरबा जिले के अलग-अलग थानों में पदस्थ आरक्षक लव कुमार पात्रे, भूपेंद्र कुमार पटेल, विक्रम सिंह शांडिल्य समेत कुल 73 आरक्षकों ने पदोन्नति प्रक्रिया में अपनाई जाने वाली नियमों व शर्तों को चुनौती देते हुए छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिकाकर्ताओं ने राज्य शासन, गृह सचिव, डीजीपी, आईजी बिलासपुर रेंज, एसपी कोरबा समेत अन्य अधिकारियों को पक्षकार बनाया गया है। याचिकाकर्ता आरक्षकों ने अपनी याचिका में कहा गया है, पुलिस मुख्यालय ने प्रमोशन प्रक्रिया शुरू की है, लेकिन इसमें उन आरक्षकों को भी शुरुआती नियुक्ति तिथि के आधार पर वरिष्ठ मानकर प्रमोशन देने की तैयारी की जा रही है, जिन्होंने अपनी इच्छा से दूसरे जिले में ट्रांसफर कराया था।

    याचिकाकर्ताओं का कहना है, छत्तीसगढ़ पुलिस एग्जीक्यूटिव फोर्स कांस्टेबल भर्ती, पदोन्नति, सेवा शर्त नियम 2007 में किए गए संशोधन के अनुसार अगर कोई कर्मचारी अपनी मर्जी से दूसरे जिले में ट्रांसफर लेता है, तो नए जिले की वरिष्ठता सूची में उसका नाम सबसे नीचे माना जाता है। याचिकार्ताओं का आरोप है, मौजूदा प्रमोशन प्रक्रिया में इस नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। याचिकाकर्ताओं ने कहा है, यदि इस समय हाई कोर्ट से अंतरिम राहत नहीं मिलती, तो नियमों के विपरीत 1 जून 2026 को फाइनल फिट लिस्ट जारी हो जाती। इससे लंबे समय से एक ही जिले में काम कर रहे आरक्षकों को नुकसान उठाना पड़ेगा। राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया, पुलिस मुख्यालय के स्पष्टीकरण पत्र को इस याचिका में चुनौती नहीं दी गई है। सरकार ने यह भी बताया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार कई याचिकाकर्ताओं के नाम भी फिट लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों की फीस में बढ़ोतरी

    हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद माना, मामला सेवा नियमों के उल्लंघन से जुड़ा है। कोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए कहा है, विभागीय पदोन्नति समिति अपनी प्रक्रिया जारी रख सकती है, लेकिन हाई कोर्ट की अनुमति के बिना अंतिम पदोन्नति आदेश जारी नहीं किए जाएंगे। बिलासपुर संभाग में कुल 795 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक पद पर प्रमोशन के लिए योग्य पाया गया है। आईजी कार्यालय की ओर से जारी जिलेवार आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक बिलासपुर और रायगढ़ जिले से 230-230 आरक्षक योग्य पाए गए हैं। इसके अलावा कोरबा से 85, जांजगीर से 60, मुंगेली से 40, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 40, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से 60, सक्ती जिले से 50 आरक्षक सूची में शामिल हैं। बिलासपुर समेत कई पुराने जिलों के आरक्षक, प्रमोशन की संभावना बढ़ाने के लिए अपना ट्रांसफर नवगठित जिलों में कराते हैं। वहां वरिष्ठता सूची में आगे आने का फायदा मिल जाता है। ऐसे में प्रथम नियुक्ति तिथि के आधार पर उन्हें पहले पदोन्नति मिल जाती है। प्रमोशन मिलने के बाद कई आरक्षक हवलदार बनकर दोबारा अपने पुराने जिले में ट्रांसफर करा लेते हैं। पुलिस विभाग में लंबे समय से इस तरह का खेल चल रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleमहिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 11 परियोजना अधिकारी समेत 30 पर्यवेक्षकों के तबादले
    Next Article दुर्ग और बिलासपुर में भी लागू होगी कमिश्नर सिस्टम, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिए संकेत

    Related Posts

    रिश्वत नहीं दी तो अटकाई फाइलें! कटघोरा SDM कार्यालय पर भूविस्थापितों का हंगामा

    May 20, 2026

    कोरबा को मिली “नेक्स्ट जेन CG Dial-112” की सौगात, जिले में शामिल हुए 22 हाईटेक वाहन

    May 20, 2026

    महिला की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, छेड़छाड़ और धमकी देने वाला आरोपी जेल भेजा गया

    May 20, 2026
    Top Posts

    कोरबा में पुरानी रंजिश पर खूनी बवाल, घर में घुसकर महिलाओं-बच्चों से मारपीट

    May 20, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    रिश्वत नहीं दी तो अटकाई फाइलें! कटघोरा SDM कार्यालय पर भूविस्थापितों का हंगामा

    By Industrial ImpactMay 20, 2026

    कोरबा : कोरबा में बुधवार को एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में कोयला उत्खनन के लिए अधिग्रहित…

    कोरबा को मिली “नेक्स्ट जेन CG Dial-112” की सौगात, जिले में शामिल हुए 22 हाईटेक वाहन

    May 20, 2026

    महिला की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, छेड़छाड़ और धमकी देने वाला आरोपी जेल भेजा गया

    May 20, 2026

    कोरबा में पुरानी रंजिश पर खूनी बवाल, घर में घुसकर महिलाओं-बच्चों से मारपीट

    May 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    रिश्वत नहीं दी तो अटकाई फाइलें! कटघोरा SDM कार्यालय पर भूविस्थापितों का हंगामा

    May 20, 2026

    कोरबा को मिली “नेक्स्ट जेन CG Dial-112” की सौगात, जिले में शामिल हुए 22 हाईटेक वाहन

    May 20, 2026

    महिला की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, छेड़छाड़ और धमकी देने वाला आरोपी जेल भेजा गया

    May 20, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.