रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाद अब दुर्ग और बिलासपुर में भी कमिश्नरेट प्रणाली लागू की जाएगी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि इस संबंध में विचार किया जा रहा है। मामले में सीएम विष्णुदेव साय से आग्रह करने की बात कही है।
BREAKING: पुलिस आरक्षकों के प्रमोशन पर हाईकोर्ट सख्त, अंतिम आदेश जारी करने पर रोक
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि अभी रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू है। आवश्यकता अनुरूप इसका विस्तार होना चाहिए। मुख्यमंत्री साय से इसे बिलासपुर और दुर्ग में भी शुरू करने की बात की जाएगी।
छत्तीसगढ़ में पुलिस कमिश्नर प्रणाली की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। छोटे-छोटे विषय विभिन्न विभागों के कारण पेंडिंग हुआ करते थे। दोनों शहरों में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद इस प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी।


