Close Menu
    What's Hot

    भाजपा के वरिष्ठ नेता नहीं रहे, इस बोर्ड के अध्यक्ष पद की संभाल रहे थे जिम्मेदारी

    May 17, 2026

    बिलासपुर में बाबा का बड़ा खेल! पत्थर को बताया रुद्राक्ष, नोट डबल करने के नाम पर ठगी

    May 17, 2026

    रायगढ़ को मिली हाईटेक FSL लैब की सौगात, CM Vishnu Deo Sai ने किया शुभारंभ

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाजपा के वरिष्ठ नेता नहीं रहे, इस बोर्ड के अध्यक्ष पद की संभाल रहे थे जिम्मेदारी
    • बिलासपुर में बाबा का बड़ा खेल! पत्थर को बताया रुद्राक्ष, नोट डबल करने के नाम पर ठगी
    • रायगढ़ को मिली हाईटेक FSL लैब की सौगात, CM Vishnu Deo Sai ने किया शुभारंभ
    • मकान सूचीकरण और गणना में जीपीएम जिला प्रदेश में नंबर-1, प्रशासन की बड़ी उपलब्धि
    • लोरमी के तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
    • जनगणना 2027: छत्तीसगढ़ में घर-घर सर्वे जारी, 60 फीसदी मकानों की गिनती पूरी
    • SECL गेवरा परियोजना पर बवाल, जिला पंचायत सदस्य और पार्षद ने PNC कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा
    • ड्राइवर से बदसलूकी पड़ी भारी! जांजगीर के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह सस्पेंड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»रायगढ़ को मिली हाईटेक FSL लैब की सौगात, CM Vishnu Deo Sai ने किया शुभारंभ
    CHHATTISGARH

    रायगढ़ को मिली हाईटेक FSL लैब की सौगात, CM Vishnu Deo Sai ने किया शुभारंभ

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactMay 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायगढ़ : सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ के राजामहल के पास क्षेत्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल लैब) का विधिवत शुभारंभ किया। इस अत्याधुनिक प्रयोगशाला के शुरू होने से रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों की पुलिस जांच व्यवस्था को बड़ी मजबूती मिलेगी। अब हत्या, दुष्कर्म, आत्महत्या और एनडीपीएस जैसे गंभीर मामलों की वैज्ञानिक जांच के लिए नमूनों को बिलासपुर भेजने की आवश्यकता काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।

    मकान सूचीकरण और गणना में जीपीएम जिला प्रदेश में नंबर-1, प्रशासन की बड़ी उपलब्धि

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक जांच प्रणाली से मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आज के समय में अपराधों की जांच केवल पारंपरिक तरीकों से संभव नहीं है। वैज्ञानिक साक्ष्य और फॉरेंसिक जांच अपराधियों तक पहुंचने का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। रायगढ़ में इस अत्याधुनिक प्रयोगशाला के शुरू होने से पुलिस को बड़ी सुविधा मिलेगी और अपराध अनुसंधान अधिक प्रभावी होगा।

    लोरमी के तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

    वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने क्षेत्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला के शुभारंभ को रायगढ़ जिले के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक संसाधनों से मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ में एफएसएल लैब शुरू होने से अपराध जांच की प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और प्रभावी बनेगी। अब स्थानीय स्तर पर ही वैज्ञानिक परीक्षण होने से पुलिस को समय पर जांच रिपोर्ट मिलेगी और पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सकेगा।

    जनगणना 2027: छत्तीसगढ़ में घर-घर सर्वे जारी, 60 फीसदी मकानों की गिनती पूरी

    उल्लेखनीय है कि अब तक पुलिस को ब्लड सैंपल, विसरा, स्लाइड, मादक पदार्थ, केमिकल और अल्कोहल जांच के लिए बिलासपुर स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे जांच प्रक्रिया में समय लगता था और कई मामलों के निराकरण में देरी होती थी। लेकिन रायगढ़ में क्षेत्रीय एफएसएल शुरू होने के बाद अधिकांश परीक्षण स्थानीय स्तर पर ही संभव होंगे। इससे विवेचना की समय-सीमा घटेगी और लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleमकान सूचीकरण और गणना में जीपीएम जिला प्रदेश में नंबर-1, प्रशासन की बड़ी उपलब्धि
    Next Article बिलासपुर में बाबा का बड़ा खेल! पत्थर को बताया रुद्राक्ष, नोट डबल करने के नाम पर ठगी

    Related Posts

    भाजपा के वरिष्ठ नेता नहीं रहे, इस बोर्ड के अध्यक्ष पद की संभाल रहे थे जिम्मेदारी

    May 17, 2026

    बिलासपुर में बाबा का बड़ा खेल! पत्थर को बताया रुद्राक्ष, नोट डबल करने के नाम पर ठगी

    May 17, 2026

    अब सिलेंडर की झंझट खत्म! बिलासपुर में ₹1300 में लें PNG कनेक्शन, ऐसे करें आवेदन

    May 17, 2026
    Top Posts

    भाजपा के वरिष्ठ नेता नहीं रहे, इस बोर्ड के अध्यक्ष पद की संभाल रहे थे जिम्मेदारी

    May 17, 2026

    बिलासपुर में बाबा का बड़ा खेल! पत्थर को बताया रुद्राक्ष, नोट डबल करने के नाम पर ठगी

    May 17, 2026

    रायगढ़ को मिली हाईटेक FSL लैब की सौगात, CM Vishnu Deo Sai ने किया शुभारंभ

    May 17, 2026

    मकान सूचीकरण और गणना में जीपीएम जिला प्रदेश में नंबर-1, प्रशासन की बड़ी उपलब्धि

    May 17, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    भाजपा के वरिष्ठ नेता नहीं रहे, इस बोर्ड के अध्यक्ष पद की संभाल रहे थे जिम्मेदारी

    By Industrial ImpactMay 17, 2026

    रायपुर : भाजपा नेता एवं छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा का निधन…

    बिलासपुर में बाबा का बड़ा खेल! पत्थर को बताया रुद्राक्ष, नोट डबल करने के नाम पर ठगी

    May 17, 2026

    रायगढ़ को मिली हाईटेक FSL लैब की सौगात, CM Vishnu Deo Sai ने किया शुभारंभ

    May 17, 2026

    मकान सूचीकरण और गणना में जीपीएम जिला प्रदेश में नंबर-1, प्रशासन की बड़ी उपलब्धि

    May 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    भाजपा के वरिष्ठ नेता नहीं रहे, इस बोर्ड के अध्यक्ष पद की संभाल रहे थे जिम्मेदारी

    May 17, 2026

    बिलासपुर में बाबा का बड़ा खेल! पत्थर को बताया रुद्राक्ष, नोट डबल करने के नाम पर ठगी

    May 17, 2026

    रायगढ़ को मिली हाईटेक FSL लैब की सौगात, CM Vishnu Deo Sai ने किया शुभारंभ

    May 17, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.