बिलासपुर : सिविल लाइन में उर्स के दौरान थाने के सामने जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। युवकों ने दूसरे गुट के लड़कों की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक लात-घूंसे चलाते दिख रहे हैं।वहीं, पुलिस का कहना है कि संदल के दौरान बाइक टकराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों ने शिकायत नहीं की है। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
कोरबा में जमीन सीमांकन बना बवाल, ग्रामीणों ने राजस्व टीम को बनाया बंधक
सिविल लाइन टीआई एसआर साहू ने बताया कि पुलिस लाइन स्थित मजार में उर्स का आयोजन चल रहा है। इसके चलते अलग-अलग जगहों से मुस्लिम समुदाय के लोग संदल चादर चढ़ाने के लिए डीजे और ढोल-ताशे लेकर पहुंचते हैं। शनिवार की रात बाइक टकराने को लेकर संदल चढ़ाने निकले एक पक्ष के साथ बाइक टकराने को लेकर विवाद हो गया।
पलंग से गिरकर विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका
इसी दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई। टीआई साहू ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इस दौरान मारपीट से घायल युवक के साथ ही दूसरे पक्ष के युवकों को भी थाने लेकर आई थी। लेकिन, दोनों पक्षों ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने से इंकार कर दिया। बताया गया कि उनको कोई कार्रवाई नहीं चाहिए। इसके चलते पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।


