बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी और न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह घटना बेलगहना थाना क्षेत्र की है।
छत्तीसगढ़ के ‘मिनी गोवा’ झोरा घाट में पुलिस का एक्शन, 23 बाइक जब्त कर हुड़दंगियों पर कसा शिकंजा
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान दीक्षा कुशवाहा उर्फ पुनीता के रूप में हुई है, जो कि बेलगहना थाना क्षेत्र में रहती थी। दीक्षा के ससुराल वालों ने उसके परिजनों को सूचना दी कि उसकी पलंग से गिरकर मौत हो गई है, जिससे परिवार और इलाके में सनसनी फैल गई।
सावधान! चटपटा गुपचुप खाने के बाद बिगड़ी 25 लोगों की तबीयत, मचा हड़कंप…
दीक्षा के परिजनों ने उसके सास और ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि दीक्षा लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित थी। मौत से पहले उसने अपने भाई को फोन किया था और अपनी परेशानी बताई थी। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से दीक्षा का मोबाइल भी बंद आ रहा था।


