गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : मरवाही वनमंडल में लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. वन विभाग की टीम ने घेराबंदी करके भारी मात्रा में अवैध साल की लकड़ी जब्त की है. वन विभाग को खबर मिली थी कि पिपरखुंटी बीट के पास जंगलों में पेड़ों की अवैध कटाई कर उन्हें छिपाकर रखा गया है. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने दो घरों में सर्च वारंट के साथ छापा मारा.
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: जांजगीर-चांपा में ट्रेलर हादसे ने छीनी भाई-बहन की जिंदगी
इस कार्रवाई में टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी.आधी रात हुई इस कार्रवाई को डीएफओ ग्रीष्मी चांद सहित वन विभाग के उड़नदस्ते ने लगभग 2 लाख लागत की 136 नग साल के चिरान (कटी हुई लकड़ी) और 11 बड़े लट्ठे बरामद किए हैं, साथ हीलकड़ी काटने के लिए इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रिक मशीन (चेनसॉ), हाथ आरी और कुल्हाड़ियां भी जब्त की गई हैं.
कोरबा में भालू का हमला, जंगल में दो लोगों को किया घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान
इस मामले में विभाग ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वन अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी भी चल रही है. जब्त लकड़ी की मात्रा और भी बढ़ सकती है.


