जांजगीर-चांपा : जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ठड़गाबहरा और बीरगहनी मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक तेज रफ्तार और ओवरलोड कोयला लदे ट्रेलर के पलटने से बाइक सवार भाई-बहन उसकी चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बिरगहनी निवासी संजय कुर्रे (18 वर्ष) अपनी बड़ी बहन अंजूलता कुर्रे (25 वर्ष) के साथ किसी काम से बलौदा गए हुए थे।
कोरबा में भालू का हमला, जंगल में दो लोगों को किया घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान
अंजूलता की शादी महज एक साल पहले खैजा निवासी मनीष लहरे के साथ हुई थी। वह अपने मायके आई हुई थी और भाई के साथ बाहर निकली थी, लेकिन किसे पता था कि यह सफर उनके जीवन का आखिरी सफर साबित होगा। हादसा उस वक्त हुआ जब कुसमुंडा खदान से कोयला लोड कर आ रहा एक अनियंत्रित ट्रेलर बीरगहनी मोड़ के पास पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर की रफ्तार काफी अधिक थी और वह पूरी तरह ओवरलोड था।
KORBA – मेले में मचा हंगामा, झूले के विवाद ने लिया हिंसक रूप; लोगों में चले लात-घूंसे
मोड़ काटते समय वाहन असंतुलित होकर सीधे बाइक सवार भाई-बहन के ऊपर जा पलटा।भारी-भरकम वाहन और कोयले के नीचे दबने के कारण संजय और अंजूलता को संभलने का मौका तक नहीं मिला और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर चालक गिरफ्तारी के डर से वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।


