रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। प्रदेश में मौसमी वर्षा सामान्य से 6 प्रतिशत कम रही। मौसम विभाग के अनुसार, आज 10 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात होने की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने 10 सितंबर 2026 को सुबह 7:15 बजे जिला स्तरीय नाउकास्ट जारी किया है। यह चेतावनी सुबह 10:15 बजे तक प्रभावी रहेगी। नाउकास्ट के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में हल्की आंधी के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।
कोरबा में स्वाइन फ्लू के 3 नए मरीज, छत्तीसगढ़ में 46 नए केस; रायपुर में सबसे ज्यादा 19 मामले
नाउकास्ट के अनुसार सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर के कुछ हिस्सों में हल्की गरज के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है और बिजली गिरने की भी आशंका है।


